गहरे सुरंग या कुंए में उतरने से पहले क्यों फेंकते हैं जलता हुआ कागज या गत्ता, जानिए क्या है इसकी वजह

गहरे कुएं या सुरंग में उतरने से पहले जलता कागज क्यों फेंका जाता है? जानिए क्या लोगों के इस कारनामे के पीछे कोई अंधविश्वास छिपा है या फिर इसके पीछे कोई ठोस कारण है। आइए जानते हैं कि आखिर लोग ऐसा क्यों करते हैं और क्या है इसके पीछे की वजह?

Authored by: पंकज यादवUpdated Jun 1 2026, 13:18 IST
क्या कभी आपके दिमाग में आई यह बात? Image Credit : AI Generated Image01 / 07

क्या कभी आपके दिमाग में आई यह बात?

क्या आपने कभी यह देखा है कि कई बार लोग गहरे कुएं या सुरंग में उतरने से पहले जलता हुआ कागज या कार्डबोर्ड नीचे फेंकते हैं। कई लोगों को लगता है कि यह किसी अंधविश्वास की वजह से ऐसा किया जाता है।

क्या है इसके पीछे का कारण? Image Credit : AI Generated Image02 / 07

क्या है इसके पीछे का कारण?

मगर ऐसा नहीं है, गहरे कुएं या सुरंग में उतरने से पहले जलते हुए कागज और गत्ते को फेंकने के पीछे उनकी सेफ्टी सबसे बड़ी वजह होती है। यह उनकी जान बचाने वाली एक शानदार ट्रिक है। आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजहों के बारे में बताते हैं।

ये है असली वजह, आप भी जान लें आज Image Credit : AI Generated Image03 / 07

ये है असली वजह, आप भी जान लें आज

दरअसल, गहरे कुएं, सुरंगे या फिर बंद गड्ढे ऊपर से देखने में भले ही बहुत सामान्य दिखते हैं लेकिन इनके नीचे मौत भी छिपी हो सकती है क्योंकि ऐसी संकरी और बंद जगहों में नीचे की हवा कई बार दिखाई नहीं देतीं लेकिन उसमें जहरीली गैस भरी हो सकती हैं।

जहरीली गैसों से बचने के लिए करते हैं ऐसाImage Credit : AI Generated Image04 / 07

जहरीली गैसों से बचने के लिए करते हैं ऐसा

इन जगहों पर कार्बन डाई ऑक्साइड या हाईड्रोजन सल्फाइड जैसी गैसें हो सकती हैं। जो हवा से भारी होती हैं इसलिए ये गहराई में नीचे तल पर जमा हुई रहती हैं। अगर कोई इंसान सीधे नीचे गहरे कुएं या सुरंग में उतर जाए तो वह इन गैसों की वजह से तुरंत बेहोश भी हो सकता है।

क्यों लोग फेंकते हैं जलता कागज या कार्डबोर्ड?Image Credit : AI Generated Image05 / 07

क्यों लोग फेंकते हैं जलता कागज या कार्डबोर्ड?

कई बार तो चिल्लाने तक का मौका नहीं मिलता। अब यह समझ लीजिए कि नीचे भला जलती हुई आग क्यों फेंकी जाती है। असल में आग को जलने के लिए ऑक्सीजन चाहिए। अगर आग नीचे पहुंचते ही बुझ जाए तो समझो कि वहां की हवा में ऑक्सीजन नहीं है।

कितना जरूरी है ऐसा करना? Image Credit : AI Generated Image06 / 07

कितना जरूरी है ऐसा करना?

जहां ऑक्सीजन ना हो, वहां की हवा इंसानों के सांस लेने के लायक नहीं होती है और ऐसी स्थिति में इन जगहों पर नीचे उतरना सीधे जान जोखिम में डालने के बराबर है। पुराने समय में लोग एक और दिलचस्प तरीका अपनाते थे। वे इन जगहों पर अपने साथ एक छोटी कैनरी चिड़िया ले जाते थे।

पहले के लोग एक दूसरा तरीका भी अपनाते थे Image Credit : AI Generated Image07 / 07

पहले के लोग एक दूसरा तरीका भी अपनाते थे

ऐसे में अगर कोई खतरनाक गैस कुएं या सुरंग में होती थीं तो चिड़िया बेहोश होकर गिर जाती थी। जिससे लोगों को पता चल जाता था कि आगे खतरा है और वे तुरंत वहां से निकल जाते थे। आज भले ही आधुनिक गैस डिटेक्टर आ चुके हों लेकिन आज भी अनुभवी मजदूर नीचे उतरने से पहले हवा को जरूर परखते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!