भारत में इस नदी का पानी छूने से भी डरते हैं लोग, हाथ लगाते ही खत्म हो जाते हैं सारे पुण्य
भारत दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां नदियों को मां और देवी का दर्ज दिया जाता है। नदियों की पूजा की जाती है। मगर जानते हैं देश में एक ऐसी नदी भी है जिसका पानी छूने से भी लोग डरते हैं। आज उस नदी के बारे में जानकर सचमुच आपके होश उड़ने वाले हैं।
Authored by: Ikramuddin Updated May 21 2025, 07:46 IST
Image Credit : Twitter01 / 05
भारत में नदियों को बेहद सम्मान दिया जाता है। नदियों को पवित्र माना जाता है और देवी और मां के रूप में इनकी पूजा की जाती है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि भारत में एक नदी ऐसी भी है जिसे लोग छूने से भी डरते हैं।
Image Credit : Twitter02 / 05
यानी लोग उस नदी के पानी को हाथ तक लगाना पसंद नहीं करते हैं। मान्यता है भारत में बहने वाली इस नदी को छूने से लोगों के सारे पुण्य खत्म हो जाते हैं। जानकर चौंक जाएंगे कि उस नदी का नाम कर्मनाशा है।
Image Credit : Twitter03 / 05
ये नाम दो शब्द कर्म और नाश से मिलकर बना है। इसका मतलब आपने जितने अच्छे कर्म यानी पुण्य किए हैं उनका नाश हो जाता है। बिहार के कैमूर जिले से बहने वाली इस नदी को शापित माना जाता है।
Image Credit : Twitter04 / 05
यही वजह है जिसके चलते लोग इसका पानी छूना तक पसंद नहीं करते हैं। कर्मनाशा नदी बिहार से शुरू होकर यूपी के कई जिलों में बहती है।
Image Credit : Twitter05 / 05
आपको बता दें कि ये जानकारी इंटरनेट पर मौजूद सामान्य ज्ञान पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल हुई हैं।)