प्रतीक यादव की 7 ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर्स भी दंग रह जाएंगे, एक-एक फोटो है धांसू

बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से बड़ी खबर सामने आई। खबर ये थी कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत हो गई। प्रतीक यादव अखिलेश यादवे के सौतेले भाई थे। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हुई है। आलम ये है कि इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

Authored by: कौशलेंद्र पाठकUpdated May 13 2026, 17:10 IST
मंगलवार देर रात बिगड़ी तबीयतImage Credit : @iamprateekyadav01 / 07

मंगलवार देर रात बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव केवल 38 साल के थे। उनके निधन से लोग स्तब्ध हैं।

फिटनेस फ्रीक प्रतीक यादव​Image Credit : @iamprateekyadav02 / 07

फिटनेस फ्रीक प्रतीक यादव​

यहां आपको बता दें कि प्रतीक यादव को 'फिटनेस फ्रीक' कहा जाता था। उन्हें सेहत और स्वास्थ्य में खासा रुचि थी और लखनऊ में उनका एक जिम भी चलता है। इस जिम का नाम'फिटनेस प्लैनेट' है।

राजनीति में नहीं थी रुचिImage Credit : @iamprateekyadav03 / 07

राजनीति में नहीं थी रुचि

बड़े सियासी घराने से आने के बावजूद प्रतीक की रुचि राजनीति में नहीं बिल्कुल नहीं थी। राजनीति को छोड़कर प्रतीक बिजनेसमैन बने। इतना ही नहीं प्रतीक यादव रियल एस्टेट से भी जुड़े थे।

प्रतीक अर्पणा की दो बेटियांImage Credit : @iamprateekyadav04 / 07

प्रतीक अर्पणा की दो बेटियां

जिस वक्त यह घटना घटी उनकी पत्नी अर्पणा यादव दिल्ली में मौजूद थीं। प्रतीक और अर्पणा की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम प्रथमा यादव है। जबकि, छोटी बेटी का नाम प्रतीक्षा यादव है। प्रतीक और अर्पणा की दोस्ती स्कूल के दिनों में हुई थी।

ईमेल पर प्यार का इजहारImage Credit : @iamprateekyadav05 / 07

ईमेल पर प्यार का इजहार

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक ने अर्पणा से प्यार का इजहार ईमेल पर किया था। दोनों की दोस्ती करीब 10 साल चली और फिर शादी के बंधन में बंध गए। प्रतीक ने लीड्स यूनिवर्सिटी लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की थी।

 सोशल मीडिया पर काफी एक्टिवImage Credit : @iamprateekyadav06 / 07

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

प्रतीक और अर्पणा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे। दोनों काफी तस्वीरें भी शेयर करते थें। इतना ही नहीं प्रतीक को जिम का काफी शौका था और इंस्टाग्राम पर वो जिम की कई तस्वीरें भी शेयर करते थे।

प्रतीक की बॉडीImage Credit : @iamprateekyadav07 / 07

प्रतीक की बॉडी

प्रतीक की कई ऐसी फोटो हैं, जिनमें उनकी बॉडी देखकर आप भी चौंक जाएंगे। इस आर्टिकल में भी हम आपको उनकी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छे बॉडी बिल्डर भी दंग रह जाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!