स्पोर्ट्स

National Bank Open: इगा स्वियातेक ने रायबाकिना को सीधे सेंटों में हराकर इस साल का अपना पहला खिताब जीता

Iga Swiatek wins National Bank Open Title: इगा स्वियातेक ने गुरुवार को नेशनल बैंक ओपन में एलेना रायबाकिना को सीधे सेटों में शिकस्त देते हुए 2026 का अपना पहला खिताब जीता। इसके साथ ही ये उनका 26वां डब्ल्यूटीए टूर टाइटल भी है।

Image

इगा स्वियातेक ने साल का पहला खिताब जीता

Photo : AP

सातवीं सीड वाली इगा स्वियातेक ने गुरुवार को नेशनल बैंक ओपन (National Bank Open) में दूसरी सीड वाली एलेना रायबाकिना को 6-2, 6-3 से हराकर इस साल का अपना पहला और कुल मिलाकर 26वां WTA टूर (WTA Tour) खिताब जीता। पोलैंड की स्वियातेक ने मैच की शुरुआत में ही रायबाकिना की सर्विस तोड़ी और 29 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में 2-2 के स्कोर पर स्वियातेक ने एक और ब्रेक हासिल किया और फिर 75 मिनट में शानदार तरीके से जीत पक्की की।

जीत के बाद इगा स्वियातेक ने कहा, "मैं पूरी तरह से अपनी लय में थी। मैं मैच को शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण बनाना चाहती थी।" जोरदार सर्विस करने वाली रायबाकिना, जो टूर पर सबसे ज़्यादा 'एसेस' (सीधे सर्विस पर पॉइंट) लगाने वाली खिलाड़ी हैं - को अपनी लय पाने में संघर्ष करना पड़ा। इगा स्वियातेक ने लगातार हमले, कम गलतियों और कोर्ट पर बेहतरीन मूवमेंट के साथ उन्हें दबाव में रखा।

इस मैच में हार के बाद एलेना रायबाकिना ने कहा, "मैं काफी आक्रामक होकर नहीं खेल रही थी और मुझमें (काफी) ऊर्जा की कमी थी। हम सभी जानते हैं कि वह एक फाइटर है और वह मुझसे कहीं ज़्यादा देर तक दाएं-बाएं दौड़ सकती है।"

छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियातेक के नई वर्ल्ड रैंकिंग (World Rankings) में दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंचने की उम्मीद है। इगा स्वियातेक ने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं क्योंकि इस सीज़न में मेरा सफ़र उतार-चढ़ाव भरा रहा है। यहां होना, ट्रॉफी हाथ में लेना और बेहतरीन खिलाड़ियों को हराना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"

रायबाकिना नंबर 2 पर ही बनी रहेंगी। इससे पहले, महिला डबल्स फाइनल में कैटरीना सिनियाकोवा और शुआई झांग ने सारा एरानी और निकोल मेलिचर-मार्टिनेज की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article