बांग्लादेश के तंजीद हसन का ऑस्ट्रेलिया में बल्ला गरजा, दो दशक बाद बना नया रिकॉर्ड

Tanzid Hasan Record Test Century In Australia: ऑस्ट्रेलिया में 23 साल बाद टेस्ट मैच खेल रही बांग्लादेश की टीम लगातार चौंकाने में लगी है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज (AUS vs BAN Test Series 2026) के पहले मैच के पहले दिन जहां बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई टीम को 198 रन पर ऑल-आउट किया, वहीं अब मेहमान टीम बल्लेबाजों ने भी अपना दमखम दिखाया है। मुकाबले के दूसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद हसन ने सबसे शानदार बल्लेबाजी की और साथ ही नया इतिहास रच दिया।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Aug 14 2026, 11:27 IST
तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहासImage Credit : X/Bangladeshcricket01 / 08

तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

बांग्लादेश क्रिकेट टीम जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची तब इस टीम में वो खिलाड़ी मौजूद भी नहीं थे जो 23 साल पहले जब बांग्लादेश आखिरी बार यहां टेस्ट मैच खेलने आई थी, तब खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में खेलना किसी के लिए आसान नहीं है, लेकिन यहां उलटफेर होता दिख रहा है। डारविन में शुरू हुए पहले टेस्ट के दो दिन बांग्लादेश के नाम रहे हैं और दूसरे दिन तंजीद हसन ने वो कर दिखाया जो पिछले 20 सालों में नहीं हुआ।

डारविन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ढेरImage Credit : AP02 / 08

डारविन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ढेर

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डारविन में शुरू हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीता और जब वे पहले बल्लेबाजी करने उतरे तो उसे शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। दिग्गज खिलाड़ियों से भरी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 198 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम स्कोरImage Credit : AP03 / 08

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम स्कोर

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सिर्फ स्टीव स्मिथ ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जो काफी गेंदों तक संघर्ष करने के बाद 71 रन बना सके। नतीजतन टेस्ट इतिहास में 198 रन पर ऑउट होना बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम स्कोर साबित हुआ।

महमूद और तस्कीन का कमालImage Credit : AP04 / 08

महमूद और तस्कीन का कमाल

डारविन की पिच पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर का ये हाल करने का सबसे बड़ा श्रेय जाता है बांग्लादेश के दो गेंदबाजों को, जिन्होंने पहले दिन ऐतिहासिक गेंदबाजी की। हसन महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया। जबकि तस्कीन अहमद ने 2 विकेट लेने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए।

दूसरे दिन तंजीद और मोमिनुल ने ऑस्ट्रेलिया को किया परेशानImage Credit : AP05 / 08

दूसरे दिन तंजीद और मोमिनुल ने ऑस्ट्रेलिया को किया परेशान

मैच का पहला दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया सिर्फ शादमान इस्लाम के रूप में बांग्लादेश का सिर्फ 1 विकेट गिरा सकी थी और बांग्लादेश ने 1 विकेट पर 96 रन बना लिए थे। दूसरे दिन तंजीद हसन शुरुआत से ही आक्रामक मूड में नजर आए और उनका बखूबी साथ दिया मोमिनुल हक ने। मोमिनुल तो 49 रन पर आउट होकर सिर्फ 1 रन से अर्धशतक से चूक गए लेकिन तंजीद अपने अर्धशतक के बाद भी टिके रहे।

तंजीद ने लगा दिया ऐतिहासिक शतकImage Credit : AP06 / 08

तंजीद ने लगा दिया ऐतिहासिक शतक

तंजीद हसन ने 102 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद 188 गेंदों में उन्होंने अपना टेस्ट शतक पूरा कर लिया। स्पिनर नाथन ल्योन की गेंद पर स्टार्क के हाथों कैच आउट होने से पहले तंजीद ने 197 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

20 साल बाद, तंजीद ने बनाए खास रिकॉर्डImage Credit : AP07 / 08

20 साल बाद, तंजीद ने बनाए खास रिकॉर्ड

आपको बता दें कि तंजीद हसन अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टेस्ट इतिहास में शतक लगाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इसके लिए उनकी टीम को 20 साल इंतजार करना पड़ा। आखिरी बार ये कमाल 2006 में फातुल्लाह में शहरयार नफीस ने किया था जब उन्होंने 138 रनों की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया में भी शतक लगाने का रिकॉर्डImage Credit : AP08 / 08

ऑस्ट्रेलिया में भी शतक लगाने का रिकॉर्ड

तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया में भी शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले टेस्ट इतिहास में किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सेंचुरी नहीं लगाई थी। वहीं विदेशी जमीन पर ये किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का दूसरा शतक साबित हुआ है। ये कमाल सबसे पहले साल 2022 में डरबन (दक्षिण अफ्रीका) में महमुदुल हसन जॉय ने 137 रनों की पारी खेलकर किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!