भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन जिसके नाम में आते हैं मात्र दो अक्षर, जानकार भी नहीं बता पाएंगे

IB Railway Station: भारतीय रेलवे देश की लाइफ लाइन कहलाती है। इसमें हर वर्ग का व्यक्ति सफर करता है। यात्रा करने के लिए लोगों को किसी न किसी रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ता है। देश के 8 हजार से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के नाम किसी शहर या गांव के नाम पर होते हैं।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Jan 18 2026, 21:46 IST
देश का सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशनImage Credit : Facebook/Istock01 / 07

देश का सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशन

क्या आपको देश के सबसे बड़े और सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन पता हैं। आज हम आपको देश के सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन के अजीबोगरीब फैक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

सबसे बड़ा नाम वाला रेलवे स्टेशनImage Credit : Facebook/Istock02 / 07

सबसे बड़ा नाम वाला रेलवे स्टेशन

पहले आपको सबसे बड़े नाम वाले रेलवे स्टेशन के बारे में बताते हैं। देश के सबसे बड़े नाम वाले रेलवे स्टेशन का नाम वेंकटनारसिम्हाराजुवरिपेटा (Venkatanarasimharajuvaripeta) है। इसकी स्पेलिंग में 28 अक्षर हैं।

सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशनImage Credit : Facebook/Istock03 / 07

सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशन

आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशन में मात्र अंग्रेजी के दो लेटर हैं। हम आपको इसके नाम के साथ इसकी पूरी कहानी बताते हैं।

ईब नाम का रेलवे स्टेशनImage Credit : Facebook/Istock04 / 07

ईब नाम का रेलवे स्टेशन

देश का सबसे छोटा नाम वाला रेलवे स्टेशन ईब (Ib) है। इस स्टेशन के नाम में न सिर्फ 2 अक्षर हैं। बल्कि इसकी बिल्डिंग भी काफी छोटी है। यहां काफी कम ट्रेने रुकती हैं।

ओडिशा में है ईब रेलवे स्टेशनImage Credit : Facebook/Istock05 / 07

ओडिशा में है ईब रेलवे स्टेशन

बता दें कि ईब रेलवे स्टेशन ओडिशा राज्य में स्थित है। अपने अनोखे नाम की वजह से यह रेलवे स्टेशन पूरे देश में चर्चा में रहता है।

क्यों पड़ा यह अनोखा नामImage Credit : Facebook/Istock06 / 07

क्यों पड़ा यह अनोखा नाम

इस रेलवे स्टेशन का यह नाम यहां बहने वाली ईब नदी के नाम पर पड़ा है। यह नदी महानदी की सहायक है और छत्तीसगढ़ के जशपुर की पहाड़ियों से निकलकर ओडिशा पहुंचती है।​

गुजरती हैं बहुत ही कम ट्रेनेंImage Credit : Facebook/Istock07 / 07

गुजरती हैं बहुत ही कम ट्रेनें

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में मौजूद यह रेलवे स्टेशन टाटानगर-बिलासपुर खंड पर स्थित है। इस रेलवे स्टेशन से बहुत ही कम ट्रेनें गुजरती हैं। इस कारण यहां भीड़ न के बराबर होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!