दुनिया में कई तरह की चींटियां होती हैं, लेकिन एक ऐसी चींटी भी है जिसे सबसे खतरनाक और दर्दनाक माना जाता है। आज हम आपको इसी चींटी के बारे में बताएंगे। जिसका काटा बहुत दर्द देता है।
हम जिस चींटी की बात कर रहे हैं, उसका नाम ही है बुलेट चींटी (Bullet Ant)। इस चींटी का नाम उसके इस खास पहचान की वजह से ही रखा गया है क्योंकि इसका काटना इतना दर्दनाक होता है कि जैसे किसी ने गोली मार दी हो।
इस चींटी को “बुलेट” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका डंक (sting) बहुत तेज और भयानक दर्द देता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका दर्द दुनिया के सबसे ज्यादा दर्द देने वाले कीटों में से एक है।
अगर यह चींटी जिस व्यक्ति को काट देती है, वह दर्द को ऐसे महसूस करता है जैसे उसके शरीर में आग लग गई हो। इसके काटने के बाद शरीर में तेज जलन होने के साथ और बहुत जोर का झटका भी लगता है। यह दर्द 12 से 24 घंटे तक रह सकता है।
इस चींटी के काटने के बाद दर्द से जो जलन होती है, वह ऐसा होता है जैस आग आपके शरीर में तेजी से दौड़ रहा हो। यकीन करें यह चींटी इतनी खतरनाक है कि अगर कोई जंगलों में घूमने जाता है तो वह यहीं दुआ करता है कि उसे यह चींटी ना काटे।
बता दें कि बुलेट चींटी मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका के घने जंगलों, खासकर अमेजन रेनफॉरेस्ट में पाई जाती है। यह पेड़ों पर रहती है और अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए काफी आक्रामक होती है।
हालांकि इसका डंक बहुत दर्दनाक होता है, लेकिन आमतौर पर यह जानलेवा नहीं होता। फिर भी, अगर किसी को एलर्जी हो या कई बार डंक लगे, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।