प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में हर साल 6,000 रुपये की राशि भेजी जाती है। यह पैसा तीन बराबर किस्तों में यानी 2,000-2,000 रुपये करके किसानों को मिलता है। अब तक PM Kisan योजना की 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और देशभर के करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से PM Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसानों की उम्मीदें अगली यानी 23वीं किस्त को लेकर बढ़ गई हैं।
पिछली किस्तों के जारी होने के तरीके को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि PM Kisan की 23वीं किस्त इसी महीने के अंत तक यानी जून या जुलाई 2026 में जारी की जा सकती है, हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। PM Kisan योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य देश के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत किसानों को खेती और उससे जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहायता देने के लिए सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
अगर किसान PM Kisan योजना की 23वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो उनके लिए e-KYC पूरा करना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। किसान PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर e-KYC विकल्प के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर दर्ज करने के बाद OTP के माध्यम से सत्यापन करना होता है।
PM Kisan लाभार्थियों के लिए e-KYC के तीन तरीके उपलब्ध हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला तरीका OTP आधारित e-KYC है, जिसे PM Kisan पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए पूरा किया जा सकता है।
दूसरा तरीका बायोमेट्रिक आधारित e-KYC है, जिसे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्टेट सेवा केंद्र (SSK) पर कराया जा सकता है। तीसरा विकल्प फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC है, जिसे PM Kisan मोबाइल ऐप के जरिए पूरा किया जा सकता है।
किसान अपनी किस्त और लाभार्थी स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें। यहां आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करके “Get Data” पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर किसान की भुगतान स्थिति और लाभार्थी से जुड़ी जानकारी दिखाई दे जाएगी।