कूलर में लोहा या प्लास्टिक एग्जॉस्ट - कौन देता है ज्यादा हवा? जानिए पूरी सच्चाई

Iron vs Plastic Exhaust: कूलर की खरीदारी के समय अधिकांश लोगों को नहीं मालूम होता कि लोहे या फिर प्लास्टिक वाले एग्जॉस्ट फैन में ज्यादा बेहतर कौन है। यह एक अंतर कई चीजों पर बड़ा फर्क डालता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 25 2026, 12:10 IST
गर्मी आते ही कूलर की बढ़ी डिमांडImage Credit : IStock01 / 09

गर्मी आते ही कूलर की बढ़ी डिमांड

गर्मियों का मौसम आते ही घरों में कूलर और एसी की डिमांड अचानक से बढ़ जाती है। एयर कंडीशनर की कीमतें काफी ज्यादा होती हैं इसलिए अधिकांश लोग घरों में कूलर ही इस्तेमाल करते हैं।

कौन सा एग्जॉस्ट है ज्यादा बेहतर?Image Credit : IStock02 / 09

कौन सा एग्जॉस्ट है ज्यादा बेहतर?

अगर आप कूलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल कूलर की खरीदारी के समय बहुत सारे सवाल मन में होते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि कूलर के लिए कौन सा एग्जॉस्टर ज्यादा सही रहता है- लोहे वाल या फिर प्लास्टिक वाला एग्जॉस्ट?

Iron vs Plastic ExhaustImage Credit : IStock03 / 09

Iron vs Plastic Exhaust

आज के समय में आपको मार्केट में लोहे और प्लास्टिक दोनों ही तरह के एग्जॉस्ट वाले कूलर मिल जाएंगे। आज हम आपको बताते हैं कि दोनों में से कौन सा एग्जॉस्ट हवा देने के मामले में ज्यादा बेहतर और कौन ज्यादा ड्यूरेबल है।

हवा देने में कौन है आगे?Image Credit : IStock04 / 09

हवा देने में कौन है आगे?

सबसे पहले आपको बता दें कि कूलर में हवा की स्पीड मुख्य रूप से मोटर की ताकत, ब्लेड के डिजाइन और उसके घूमने की गति यानी RPM पर निर्भर करती है। हवा का फ्लो सिर्फ मेटेरियल पर निर्भर नहीं करता है। फिर भी आमतौर पर लोहे का एग्जॉस्ट ज्यादा मजबूत होता है और हाई स्पीड पर प्लास्टिक वाले एग्जॉस्ट की तुलना में अधिक हवा फेंकता है। अगर आप बड़ा कूलर खरीदने जा रहे हैं तो उसमें लोहे वाला एग्जॉस्ट फैन ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करता है।

दोनों में है यह बड़ा अंतरImage Credit : IStock05 / 09

दोनों में है यह बड़ा अंतर

प्लास्टिक वाला एग्जॉस्ट फैन लोहे की तुलना में काफी हल्का होता है। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह कम बिजली में भी चल जाता है। आप इसे इनवर्टर से भी चला सकते हैं। छोटे और मीडियम कूलर में यह अच्छी हवा देता है।

टिकाऊपन और मेंटेनेंसImage Credit : IStock06 / 09

टिकाऊपन और मेंटेनेंस

लोहे वाला एग्जॉस्ट फैन अधिक टिकाऊ होता है लेकिन इसमें पानी पड़ने की वजह से जंग लगने का खतरा रहता है। यही वजह है कि कुछ सालों में लोहे वाले एग्जॉस्ट फैन की परत धीरे-धीरे निकलने लगती है। वहीं प्लास्टिक वाला एग्जॉस्ट फैन टिकाऊ के मामले में ज्यादा बेहतर है। इसका मेंटेनेंस भी कम है और इसमें जंग लगने का भी खतरा नहीं रहता।

आवाज (Noise Level)Image Credit : IStock07 / 09

आवाज (Noise Level)

लोहे वाले एग्जॉस्ट फैन में शोर काफी ज्यादा होता है इसकी वजह से नींद आने में भी दिक्कत हो सकती हैं। लेकिन अगर प्लास्टिक वाले एग्जॉस्ट फैन की बात करें तो यह काफी शांत रहते हैं इसलिए इन्हें घर के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बिजली की खपतImage Credit : IStock08 / 09

बिजली की खपत

प्लास्टिक फैन हल्के होने के कारण बिजली की खपत कम करते हैं। वहीं कूलर में लगे लोहे के एग्जॉस्ट फैन भारी होते हैं जिसकी वजह से घूमने में अधिक बिजली का इस्तेमाल करते हैं। मतलब प्लास्टिक वाले एग्जॉस्ट फैन में बिजल बिल कम आएगा और लोहे वाले एग्जॉस्ट फैन में बिजली बिल अधिक आएगा।

किसे चुनें?Image Credit : IStock09 / 09

किसे चुनें?

अगर आपको बड़े कमरे और हॉल के लिए ठंडी हवा चाहिए तो आप लोहे वाले कूलर यानी एग्जॉस्ट फैन की तरफ जा सकते हैं। वहीं अगर आपको कमरे के अंदर कूलर को इस्तेमाल करना है तो आप प्लास्टिक वाले कूलर की तरफ जा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!