भारत में गोल्ड सिर्फ इन्वेस्टमेंट टूल या एक पदार्थ नहीं है बल्कि यह बहुत ही करीबी रूप से लोगों की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। भारत में बच्चे के जन्म से शादी तक में गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है।
भारत में गोल्ड की कीमत फिलहाल 774.9 रुपये प्रतिग्राम और 77,490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे सस्ता गोल्ड कहां मिलता है और भारत के मुकाबले यहां गोल्ड कितना सस्ता है?
सबसे सस्ता गोल्ड, सपनों के शहर और ‘द गोल्ड सिटी’ के नाम से मशहूर, दुबई में मिलता है। दुबई गोल्ड के व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है और साथ ही यहां टैक्स में काफी छूट मिलती है जिस वजह से सबसे सस्ता गोल्ड यहीं मिलता है।
दुबई में इस वक्त 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 7360 रुपये प्रति ग्राम या 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 6811 रुपये प्रति ग्राम या 68,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भारत में इस वक्त 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 77,490 रुपये और 6995 रुपये प्रति ग्राम या 69,950 रुपए प्रतिग्राम है। इस तरह दुबई के मुकाबले भारत में 24 कैरेट गोल्ड 3890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1840 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है।