EPFO Passbook: व्हाट्सऐप से ऐसे डाउनलोड करें पासबुक, लॉगिन का झंझट खत्म, 2 मिनट लगेंगे

EPFO Passbook Download WhatsApp: अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को अपना PF बैलेंस चेक करने या पासबुक डाउनलोड करने के लिए बार-बार EPFO के पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। EPFO ने व्हाट्सऐप के जरिए कई जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

Authored by: Pradeep PandeyUpdated Nov 18 2026, 08:26 IST
बैलेंस चेक भी01 / 09

बैलेंस चेक भी

इसकी मदद से कर्मचारी अपने मोबाइल पर ही PF बैलेंस चेक कर सकते हैं, पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी देख सकते हैं और EPF पासबुक भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आसान स्टेप्सImage Credit : Epfo02 / 09

आसान स्टेप्स

खास बात यह है कि इन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए सदस्य अपनी पसंदीदा भाषा भी चुन सकते हैं। यानी अब कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके व्हाट्सऐप पर ही अपने PF खाते की जानकारी हासिल की जा सकती है।

EPFO के व्हाट्सऐप नंबर पर भेजें HiImage Credit : Epfo03 / 09

EPFO के व्हाट्सऐप नंबर पर भेजें Hi

EPFO की व्हाट्सऐप सेवाओं का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में EPFO का आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर +91-8796441800 सेव करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजें।

क्यूआर कोड स्कैनImage Credit : Epfo04 / 09

क्यूआर कोड स्कैन

आप चाहें तो EPFO के आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्टर में मौजूद QR कोड को स्कैन करके भी इस सेवा तक पहुंच सकते हैं। मैसेज भेजने के बाद आपको एक वेलकम मैसेज मिलेगा। इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। भाषा चुनने के बाद आप उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp से ऐसे डाउनलोड करें EPF पासबुकImage Credit : Epfo05 / 09

WhatsApp से ऐसे डाउनलोड करें EPF पासबुक

अगर आप अपनी PF पासबुक डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको EPFO पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सऐप के जरिए ही यह काम पूरा किया जा सकता है। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।सबसे पहले EPFO के व्हाट्सऐप नंबर +91 87964 41800 पर Hi भेजें। वेलकम मैसेज आने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। उपलब्ध विकल्पों में से Download Passbook का विकल्प चुनें। अगर आपके पास एक से ज्यादा UAN हैं तो संबंधित UAN चुनें।

वेरिफिकेशन के बाद डाउनलोडImage Credit : Epfo06 / 09

वेरिफिकेशन के बाद डाउनलोड

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापित करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप अपनी EPF पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड की गई पासबुक PDF फाइल में आपके PF खाते और उसमें हुए लेनदेन की जानकारी मिलेगी। इस PDF को खोलने के लिए पासवर्ड के रूप में आपकी जन्मतिथि का इस्तेमाल किया जाएगा।

WhatsApp पर ऐसे चेक करें PF बैलेंसImage Credit : Epfo07 / 09

WhatsApp पर ऐसे चेक करें PF बैलेंस

EPFO की व्हाट्सऐप सेवा के जरिए सदस्य अपने PF खाते में जमा रकम की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए EPFO के आधिकारिक नंबर पर Hi भेजकर भाषा चुनें। इसके बाद मेन्यू में PF Balance से जुड़ा विकल्प चुनें। जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आपको अपने खाते का बैलेंस दिखाई देगा। पहले कर्मचारी PF बैलेंस जानने के लिए SMS जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करते थे। अब व्हाट्सऐप के जरिए भी यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पिछले 5 PF ट्रांजैक्शन की भी मिलेगी जानकारीImage Credit : Epfo08 / 09

पिछले 5 PF ट्रांजैक्शन की भी मिलेगी जानकारी

EPFO की व्हाट्सऐप सेवा में पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखने का विकल्प भी दिया गया है। इसकी मदद से सदस्य यह पता लगा सकते हैं कि उनके PF खाते में हाल ही में कौन-कौन से लेनदेन हुए हैं। इससे खाते में जमा रकम और निकासी से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जाता है।

क्या होता है EPF और इसमें कितना पैसा जमा होता है?Image Credit : Epfo09 / 09

क्या होता है EPF और इसमें कितना पैसा जमा होता है?

EPF यानी Employees' Provident Fund संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों की तरफ से हर महीने योगदान किया जाता है। आमतौर पर कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) का 12 फीसदी हिस्सा EPF खाते में जमा होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!