भीषण गर्मी में कूलर खरीदें या एसी? बिजली बिल, कमरे का आकार और मौसम के हिसाब से समझें सही विकल्प

देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। देश की राजधानी में तो हालात ऐसे हो गए हैं कि कई तालाब में गर्मी के कारण मछलियों के मरने की खबरें सामने आई हैं। देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच लोग घर और ऑफिस को ठंडा रखने के लिए कूलर और एयर कंडीशनर यानी एसी की ओर रुख कर रहे हैं, हालांकि कई बार लोग बिना जरूरत समझे महंगे एसी खरीद लेते हैं।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 24 2026, 14:59 IST
जबकि सच यह है कि कुछ मामलों में साधारण कूलर भी बेहतर और किफायती साबित हो सकता है। ऐसे में सही विकल्प चुनने के लिए कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है। आइए समझते हैं कि कब कूलर खरीदना चाहिए और कब एसी?01 / 08

जबकि सच यह है कि कुछ मामलों में साधारण कूलर भी बेहतर और किफायती साबित हो सकता है। ऐसे में सही विकल्प चुनने के लिए कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है। आइए समझते हैं कि कब कूलर खरीदना चाहिए और कब एसी?

छोटे कमरे और कम बजट वालों के लिए कूलर फायदेमंदImage Credit : Canva02 / 08

छोटे कमरे और कम बजट वालों के लिए कूलर फायदेमंद

अगर आपका कमरा छोटा है और बजट सीमित है तो एयर कूलर बेहतर विकल्प हो सकता है। कूलर की शुरुआती कीमत एसी की तुलना में काफी कम होती है।

बिजली का बिल03 / 08

बिजली का बिल

साथ ही इसकी बिजली खपत भी कम रहती है, जिससे हर महीने बिजली बिल पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। खास बात यह है कि कूलर खुले कमरे या हवादार जगह में ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करता है।

उमस वाले मौसम में एसी देता है ज्यादा राहतImage Credit : Canva04 / 08

उमस वाले मौसम में एसी देता है ज्यादा राहत

विशेषज्ञों के अनुसार जिन इलाकों में गर्मी के साथ नमी यानी ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है, वहां एसी ज्यादा बेहतर साबित होता है। एसी कमरे की हवा को ठंडा करने के साथ नमी को भी नियंत्रित करता है।

शहरों में एसीImage Credit : Canva05 / 08

शहरों में एसी

यही वजह है कि तटीय और बड़े शहरों में लोग एसी को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि एसी खरीदने के साथ बिजली खर्च और नियमित सर्विसिंग का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।

बिजली बिल समझकर करें फैसलाImage Credit : Canva06 / 08

बिजली बिल समझकर करें फैसला

आज के समय में बिजली खर्च लोगों के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। सामान्य तौर पर कूलर कम बिजली का उपयोग करता है, जबकि एसी लगातार चलाने पर बिल तेजी से बढ़ सकता है। अगर घर में लंबे समय तक कूलिंग की जरूरत रहती है तो इन्वर्टर एसी बिजली बचाने में मदद कर सकता है। वहीं सीमित उपयोग के लिए कूलर ज्यादा किफायती विकल्प माना जाता है।

खरीदने से पहले चेक करेंImage Credit : Canva07 / 08

खरीदने से पहले चेक करें

कूलर या एसी खरीदने से पहले कमरे का आकार, स्थानीय मौसम, बिजली बजट और इस्तेमाल का समय जरूर तय कर लें। कई लोग केवल विज्ञापन या ऑफर देखकर खरीदारी कर लेते हैं, लेकिन बाद में बिजली बिल और मेंटेनेंस खर्च परेशानी बढ़ा सकता है।

दोनों की अपनी खासियतेंImage Credit : Canva08 / 08

दोनों की अपनी खासियतें

कूलर और एसी दोनों की अपनी अलग-अलग खासियतें हैं। सही चुनाव वही माना जाएगा जो आपकी जरूरत, मौसम और बजट के अनुसार हो। समझदारी से किया गया फैसला न केवल गर्मी से राहत देगा, बल्कि लंबे समय में पैसे की बचत भी करेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!