PM Awas Yojana Deadline: खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास योजना की बढ़ी समयसीमा, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, डिटेल में जानें

Pradhan Mantri (PM) Awas Yojana Deadline: अगर आप सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ उठाना चाहते हैं और आपके पास अब तक पक्का घर नहीं है, तो देर न करें। सरकार ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। पात्रता जांचें और समय रहते आवेदन करें, ताकि आप भी अपना पक्का घर हासिल कर सकें। यहां जानिए सबकुछ।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated May 17 2025, 17:41 IST
​दिसंबर 2025 तक बढ़ी प्रधानमंत्री आवास योजना की समयसीमा​Image Credit : X01 / 10

​दिसंबर 2025 तक बढ़ी प्रधानमंत्री आवास योजना की समयसीमा​

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत जिन पात्र लाभार्थियों ने अभी तक अपने घर नहीं बनाए हैं, उनके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने इस योजना की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के लोग इस योजना का लाभ 31 दिसंबर 2025 तक उठा सकते हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। (तस्वीर सौजन्य-X)

​प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है?​Image Credit : X02 / 10

​प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है?​

PMAY योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को किफायती कीमत पर पक्के घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता और सब्सिडी दी जाती है। सरकार का लक्ष्य था कि साल 2022 तक 2 करोड़ घरों का निर्माण किया जाए। (तस्वीर सौजन्य-X)

​दो तरह के हैं पीएम आवास योजना​Image Credit : X03 / 10

​दो तरह के हैं पीएम आवास योजना​

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U) है। (तस्वीर सौजन्य-X)

​PM Awas Yojana: क्या हैं इस योजना के लाभ?​Image Credit : X04 / 10

​PM Awas Yojana: क्या हैं इस योजना के लाभ?​

ग्रामीण क्षेत्रों में 1.20 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। शहरी क्षेत्रों में 2.5 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद दी जाती है। (तस्वीर सौजन्य-X)

​PM Awas Yojana: घर निर्माण के लिए ब्याज सब्सिडी​Image Credit : X05 / 10

​PM Awas Yojana: घर निर्माण के लिए ब्याज सब्सिडी​

महिलाओं, दिव्यांगों, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को प्राथमिकता दी जाती है। (तस्वीर सौजन्य-X)

​PM Awas Yojana: पात्रता के मानदंड​Image Credit : X06 / 10

​PM Awas Yojana: पात्रता के मानदंड​

राष्ट्रीयता: आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।मकान की स्थिति: भारत में आवेदक के नाम कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।ग्रामीण क्षेत्र: सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC-2011) के अनुसार चयन।शहरी क्षेत्र: झुग्गियों में रहने वाले, बेघर, या किरायेदार को प्राथमिकता। (तस्वीर सौजन्य-X)

​PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की आय सीमा​Image Credit : X07 / 10

​PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की आय सीमा​

ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक आय 10,000 रुपये से कम है। शहरी क्षेत्रों में आय सीमा EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए सालाना आय 3 लाख रुपये तक है। LIG (निम्न आय वर्ग) के लिए 6 लाख रुपये तक है। MIG (मध्यम आय वर्ग) के लिए 9 लाख रुपये तक है। (तस्वीर सौजन्य-X)

​पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?​Image Credit : X08 / 10

​पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?​

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।‘Citizen Assessment’ या ‘Awas Plus’ पर क्लिक करें।फॉर्म में आधार, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरें।आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। (तस्वीर सौजन्य-X)

​पीएम आवास योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?​Image Credit : X09 / 10

​पीएम आवास योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?​

नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या लिस्टेड बैंकों में जाकर आवेदन करें। आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज जमा करें। मोबाइल ऐप से आवेदन के लिए Awas Plus 2024 App को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। आधार और अन्य जानकारी भरें, फिर दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट करें। (तस्वीर सौजन्य-X)

​पीएम आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज​Image Credit : X10 / 10

​पीएम आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज​

आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, पते का प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली बिल या किराया समझौता), पासपोर्ट साइज फोटो। (तस्वीर सौजन्य-X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!