आपके इलाके में PNG सप्लाई है या नहीं? ऐसे करें चेक, सरकार ने दिया है 3 महीने का समय

PNG Availability In My Area: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत में एलपीजी गैस और तेल की किल्लत शुरू हो गई है, हालांकि सरकार ने का कहना है कि तेल और गैस सिलेंडर की देश में कोई कमी नहीं है। गैस की कालाबाजारी को लेकर भी सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसी के तहत सरकार ने कहा है कि यदि आपके इलाके में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा है तो आपको एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 26 2026, 11:27 IST
PNG है तो लेना अनिवार्य01 / 07

PNG है तो लेना अनिवार्य

दरअसल सरकार चाहती है कि लोग पीएनजी यानी पाइप लाइन के जरिए सप्लाई होने वाली गैस का इस्तेमाल करें, ताकि गैस सिलेंडर के लिए भीड़ में कमी हो। सरकार ने इसके लिए लोगों को तीन महीने का समय भी दिया है लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आपके इलाके में पीएनजी की सप्लाई है या नहीं

कैसे पता करें आपके एरिया में PNG है या नहींImage Credit : IGL02 / 07

कैसे पता करें आपके एरिया में PNG है या नहीं

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आपके इलाके में PNG पाइपलाइन मौजूद है या नहीं। अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। देश की कई बड़ी गैस कंपनियां जैसे IGL, MGL, GAIL और Adani Gas अपने-अपने क्षेत्रों में PNG सेवा देती हैं, जिनकी वेबसाइट पर जाकर आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं।

IGL के जरिए ऐसे करें चेकImage Credit : IGL03 / 07

IGL के जरिए ऐसे करें चेक

दिल्ली और NCR क्षेत्र में IGL (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) घरों तक PNG सप्लाई करती है। इसके लिए आपको उनकी वेबसाइट खोलनी होगी और PNG Domestic सेक्शन में जाकर नए कनेक्शन का विकल्प चुनना होगा। वहां अपने इलाके की जानकारी भरने के बाद आप देख सकते हैं कि आपकी कॉलोनी में PNG उपलब्ध है या नहीं। अगर सुविधा उपलब्ध होगी, तो आप वहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप उनके ऐप या हेल्पलाइन नंबर से भी जानकारी ले सकते हैं।

MGL में ऐसे करें आवेदनImage Credit : IGL04 / 07

MGL में ऐसे करें आवेदन

मुंबई और आसपास के इलाकों में MGL (महानगर गैस लिमिटेड) PNG सेवा देती है। इसके लिए आपको उनकी वेबसाइट पर जाकर कस्टमर सेक्शन में घरेलू कनेक्शन के विकल्प को चुनना होगा। फिर अपना पिन कोड डालकर आप चेक कर सकते हैं कि आपके इलाके में PNG उपलब्ध है या नहीं। उपलब्ध होने पर आप तुरंत नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

GAIL से ऐसे जानें उपलब्धताImage Credit : IGL05 / 07

GAIL से ऐसे जानें उपलब्धता

देश के कई राज्यों और बड़े शहरों में GAIL Gas PNG सप्लाई करती है। इसकी जानकारी के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाकर कस्टमर रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाना होगा। वहां अपने शहर और इलाके का चयन करने के बाद आपको PNG की उपलब्धता का पता चल जाएगा। अगर सेवा उपलब्ध होगी, तो कुछ ही दिनों में नया कनेक्शन इंस्टॉल कर दिया जाएगा।

Adani Gas के जरिए करें चेकImage Credit : IGL06 / 07

Adani Gas के जरिए करें चेक

गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में Adani Gas PNG सेवा देती है। इसके लिए आपको उनकी वेबसाइट पर जाकर नया कनेक्शन लेने का विकल्प चुनना होगा। अपने इलाके की जानकारी भरने के बाद आपको तुरंत पता चल जाएगा कि वहां PNG उपलब्ध है या नहीं। अगर सुविधा मौजूद होगी तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा, नहीं तो ‘Not Available’ का मैसेज दिखाई देगा।

समय पर लें फैसलाImage Credit : IGL07 / 07

समय पर लें फैसला

सरकार के नए नियम को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि लोग समय रहते PNG की उपलब्धता चेक करें और जरूरत पड़ने पर LPG से PNG में शिफ्ट हो जाएं। इससे न सिर्फ गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी, बल्कि भविष्य में किसी परेशानी से भी बचा जा सकेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!