क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy: नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, दलीप ट्रॉफी में सस्ते में हुए आउट

Duleep Trophy Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टेस्ट की पहली चुनौती में फेल दिखे। दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हुए। उन्हें विश्वोर्जित सिंह कोंथौजम ने अपना शिकार बनाया।

Image

दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी का आगाज आज यानी 23 अगस्त से हो गया है। बेंगलुरु में स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंट के मैदान पर क्वार्टर फाइनल के मैच खेले जा रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट फैंस की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थी। ईस्ट जोन के उप-कप्तान ने फैंस को मायूस कर दिया।

आईपीएल और टी20 अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल माचने के बाद वैभव सूर्यवंशी को रेड बॉल के लिए ईस्ट जोन टीम में शामिल किया गया। दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज हो गए। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान भी बनाया गया है। रविवार को ईस्ट जोन के खिलाफ नॉर्थ ईस्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

8 रन बनाकर आउट हुए वैभव

नॉर्थ ईस्ट जोन ने ईस्ट जोन की शुरुआत बेहद खराब कर दी। दूसरे ही ओवर में ईस्ट जोन ने अपना पहला विकेट गंवाया। मणिपुर के तेज गेंदबाज विश्वोर्जित सिंह कोंथौजम ने दो लगातार चौका खाने के बाद गजब की वापसी की। विश्वोर्जित ने वैभव सूर्यवंशी को अपने जाल में फंसाया। वैभव सूर्यवंशी 6 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। नॉर्थ जोन को 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वहीं, दूसरा विकेट 25 के स्कोर पर गिरा।

रेड बॉल खेलने की जताई थी इच्छा

व्हाइट क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने रेड बॉल क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कई मौकों पर कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं और उसके लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वहीं, द्रविड़ ने भी वैभव को टेस्ट में मौके देने की बात कही थी।

द्रविड़ ने भी की थी सिफारिश

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाते समय एक सही संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में खेलने और अनुभव हासिल करने के पर्याप्त मौके मिलने चाहिए, लेकिन साथ ही रेड-बॉल क्रिकेट को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

ईस्ट जोन प्लेइंग इलेवन- अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत सरकार

नॉर्थ ईस्ट जोन प्लेइंग इलेवन- रोंगसेन जॉनथन (कप्तान), किशन लिंघोह, आशीष थापा, अर्पित भाटेवारा, कंगबम सिंह, जोसेफ लालथंखुमा, फ‍िरोइजम सिंह, आकाश चौधरी, इमलिवति लेमतुर, विश्वोर्जित सिंह कोंथौजम, तेची नेरी

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article