PM Kisan: पीएम किसान योजना में अपना नाम कैसे जुड़वाएं? जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका

PM Kisan Yojana New Farmer Registration: ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आज देश की सबसे बड़ी महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद के रूप में हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी और तब से अभी तक पीएम किसान की 21 किस्त जारी हो चुकी है जिसके तहत किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ से अधिक रुपये भेजे गए हैं।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Feb 11 2026, 07:04 IST
क्या नए किसान पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं?Image Credit : Canva01 / 08

क्या नए किसान पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं?

हां, पीएम किसान योजना का लाभ नए किसान भी ले सकते हैं। पीएम किसान योजना में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई किया जा सकता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको पीएम किसान योजना में नाम जुड़वाने के दोनों तरीके के बारे में बताएंगे।

पीएम-किसान योजना की पात्रता शर्तें क्या हैं?Image Credit : Canva02 / 08

पीएम-किसान योजना की पात्रता शर्तें क्या हैं?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं। सबसे पहले आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। किसान के नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में कृषि योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए। इसके साथ ही आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है।

किन किसानों को नहीं मिलता लाभ?Image Credit : Canva03 / 08

किन किसानों को नहीं मिलता लाभ?

इस योजना का फायदा केवल सीमित आय वाले किसानों को दिया जाता है। संस्थागत भूमिधारी यानी जिनके पास कृषि के अलावा अन्य प्रकार की भूमि है, वे इसके पात्र नहीं होते। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी, 10,000 रुपये या उससे अधिक पेंशन पाने वाले, और आयकर या पेशेवर कर देने वाले किसान इस योजना से बाहर रखे गए हैं। सभी पात्र किसानों के लिए ई-केवाईसी (OTP या बायोमेट्रिक) पूरा करना जरूरी है।

पीएम-किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?Image Credit : Canva04 / 08

पीएम-किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

किसान इस योजना के लिए अलग-अलग तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। वे चाहें तो गांव के पटवारी, राजस्व अधिकारी या नामित सरकारी एजेंसियों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा किसान खुद भी अपने मोबाइल फोन से PM-Kisan पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण की आसान प्रक्रियाImage Credit : Canva05 / 08

ऑनलाइन पंजीकरण की आसान प्रक्रिया

सबसे पहले PM-Kisan पोर्टल पर जाएं। वहां ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘New Farmer Registration’ विकल्प चुनें। इसके बाद पंजीकरण फॉर्म खुलेगा, जो यह जांच करेगा कि किसान पहले से योजना में शामिल है या नहीं।

पूरी जानकारी देंImage Credit : Canva06 / 08

पूरी जानकारी दें

अब Rural Farmer Registration या Urban Farmer Registration में से सही विकल्प चुनें, आधार नंबर दर्ज करें, राज्य का चयन करें और कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें। यदि आपका नाम रिकॉर्ड में नहीं मिलता है, तो सिस्टम आपसे पंजीकरण की अनुमति मांगेगा। ऐसे में Yes चुनकर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजImage Credit : Canva07 / 08

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

पीएम-किसान योजना में आवेदन करते समय कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें नागरिकता का प्रमाण, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कागजात शामिल हैं। पंजीकरण फॉर्म में सभी व्यक्तिगत और बैंक से जुड़ी जानकारी सावधानी से भरें और Save पर क्लिक करें।

बैंक खाते से आधार लिंक होना जरूरीImage Credit : Canva08 / 08

बैंक खाते से आधार लिंक होना जरूरी

अंत में अपनी बैंक शाखा में जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। साथ ही आधार और बैंक रिकॉर्ड में नाम, लिंग और जन्मतिथि सही होनी चाहिए, ताकि किस्त आने में कोई परेशानी न हो।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!