सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तानी गेंदबाज का रिकॉर्ड

कैरेबियन प्रीमियर लीग में रविवार, 9 अगस्त को खेले गए पहले दूसरे मैच में सुनील नरेन ने घातक गेंदबाजी की। नरेन ने चार ओवर में 21 डॉट बॉल फेंकी और मात्र 7 रन खर्च किए। एक ओवर मेडन करते हुए नरेन ने तीन विकेट चटकाए। इन तीन विकेटों की मदद से वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उन्होंने पाकिस्तान के हसन अली का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। आइए जानतें हैं कि नरेन ने कौन सी बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Authored by: Umesh KumarUpdated Aug 9 2026, 13:49 IST
बारिश के चलते DLS से निकला नतीजाImage Credit : CPL/IPL01 / 07

बारिश के चलते DLS से निकला नतीजा

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट विंसेंट के अर्नोस वेल ग्राउंड पर बारिश से प्रभावित कम स्कोर वाले मैच में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स पर DLS के जरिए 19 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन ने अपने टाइटल डिफेंस की शुरुआत की। पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए नाइट राइडर्स ने पैट्रियट्स को 109/9 पर रोक दिया। फिर वे 15 ओवर में 94/2 पर पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद भारी बारिश के कारण दोबारा मैच नहीं शुरू हो सका, जिससे उन्हें DLS की वजह से अपने पहले पॉइंट मिले।

नरेन की घातक गेंदबाजीImage Credit : CPL/IPL02 / 07

नरेन की घातक गेंदबाजी

मैच में सुनील नरेन ने अपने 4 ओवर में 7 रन देकर तीन विकेट चटकाए। हाल के MLC सीजन की तरह नरेन ने पावरप्ले में काम किया और मैच के दूसरे ओवर में दो विकेट लिए और चौथे में एक और विकेट लिया। जॉनसन चार्ल्स और केविन विकम ने 24 रन की पार्टनरशिप करके पारी को कुछ मजबूती देने की कोशिश की, लेकिन 10 गेंद के अंदर तीन विकेट गिरने से पैट्रियट्स 11 ओवर में 47/6 पर लड़खड़ा गए।

दिग्गज स्पिनर ने रचा इतिहासImage Credit : CPL/IPL03 / 07

दिग्गज स्पिनर ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा तीन विकेट का हॉल लेने वाले पांचवें खिलाड़ी बने। उन्होंने पाकिस्तान के हसन अली को पीछे छोड़ दिया।

राशिद के नाम विश्व रिकॉर्डImage Credit : CPL/IPL04 / 07

राशिद के नाम विश्व रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार तीन विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है। अफगानिस्तान के लीजेंड स्पिनर राशिद ने 542 पारियों में 89 रन बार तीन विकेट हॉल पूरा किया है। दूसरे नंबर पर इमरान ताहिर हैं। ताहिर ने 436 पारियों में 63 बार तीन विकेट लेने का कमाल किया है।

लिस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का दबदबाImage Credit : CPL/IPL05 / 07

लिस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का दबदबा

तीसरे नंबर ड्वेन ब्रावो काबिज हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज मिडियम पेसर ने 546 पारियों में 58 बार तीन विकेट लेने का कमाल किया है। चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल हैं। रसेल ने 533 पारियों में 53 बार तीन विकेट चटकाए हैं।

टॉप-10 में नहीं कोई भी भारतीय गेंदबाजImage Credit : CPL/IPL06 / 07

टॉप-10 में नहीं कोई भी भारतीय गेंदबाज

52 बार तीन विकेट लेने वाले सुनील नरेन पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। नरेन ने 598 वीं पारी में यह कमाल किया। पाकिस्तान के हसन अली 248 पारियों में 51 बार तीन विकेट लेकर छठे स्थान पर खिसक गए हैं। खास बात यह है कि टॉप-10 में कोई भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं हैं।

19 रन से मिली जीतImage Credit : CPL/IPL07 / 07

19 रन से मिली जीत

मैच की पहली पारी के दौरान 50 मिनट से ज्यादा देर तक बारिश हुई, लेकिन इससे भी पैट्रियट्स को कोई राहत नहीं मिली। ओवर में कोई कटौती नहीं की गई और विकम ने 44 गेंद में 38 रन बनाए, जबकि एशमीड नेड और ओबेद मैककॉय ने कुछ बड़े शॉट लगाकर पैट्रियट्स को ट्रिपल-फिगर तक पहुंचने में मदद की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही। 36 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। मैथ्यू ब्रीट्जके ने नाबाद 35 रन की पारी खेलकर टीम को संभाल लिया। हालांकि, फिर बारिश आने के चलते खेल दोबारा नहीं शुरू हो सका और नाइट राइडर्स ने DLS के चलते 19 रन से मुकाबला जीत लिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!