चमकीला नीला और नारंगी रंग का किंगफिशर पक्षी सबसे सामान्य होता है जिसके बारे में ज्यादातर लोग जानते भी हैं। यह किंगफिशर पक्षी आमतौर पर नदियों, तालाबों और छोटी जलधाराओं के पास आपको मिल जाएगा।
अगर आप रोमांचक अनुभव चाहते हैं तो पाइड किंगफिशर को देखना आपका दिन बना देगा। गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियों के पास इस पक्षी के दिखने की सबसे ज्यादा संभावना होती है।
ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर को आप गोवा की झीलों या फिर केरल के कोल्लम व अन्य मैंग्रोव इलाकों में देख सकते हैं। अंडमान और निकोबार के तटीय जंगलों में भी ये किंगफिशर देखने को मिलते हैं।
अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो सफेद गले वाला किंगफिशर आपको बेहद आकर्षित करेगा। ये किंगफिशर पक्षी भारत में आपको खेतों, बगीचों, खुले मैदानों और शहरों के आसपास नजर आ जाएगा।
स्टॉर्क-बिल्ड किंगफिशर बेहद खूबसूरत पक्षी है जिसकी तस्वीर आप अपने फोटो एल्बम में सेव कर सकते हैं। इसे नदियों, झीलों, तालाबों और जंगलों के आसपास देखा जा सकता है। इसकी पहचान ये है कि इसकी चोंच काफी बड़ी होती है।
अगर आप परिवार के साथ खासतौर पर बच्चों के साथ किसी अनोखी जगह की यात्रा करना चाहते हैं तो इस पक्षी को देखना खूबसूरत अनुभव हो सकता है। बच्चों के लिए कुछ नया और अलग देखना हमेशा से ही खास रहता है।