PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले ऑनलाइन ऐसे बनवाएं फार्मर आईडी, इसके बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे

Farmer ID Online Apply: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) देश के किसानों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही सबसे बड़ी योजना है। पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद जाती है जो कि अलग-अलग चार तीन किस्तों में आती है।

Authored by: Pradeep PandeyUpdated Feb 12 2026, 07:49 IST
बिहार के किसानों को 9,000 रुपयेImage Credit : Pm kisan twitter01 / 06

बिहार के किसानों को 9,000 रुपये

बिहार में पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव हुआ है। बिहार के किसानों को अब हर साल 6,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये मिलेंगे यानी बिहार के किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये मिलेंगे।

फार्मर आईडी है अनिवार्यImage Credit : Pm kisan twitter02 / 06

फार्मर आईडी है अनिवार्य

अभी तक पीएम किसान की 21 किस्त जारी की गई है और अब देश के किसानों की नजर 22वीं किस्त पर है, लेकिन उससे पहले सभी किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना पैसे नहीं मिलेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकार जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक पर कैंप का आयोजन कर रही है।

क्या है फार्मर आईडीImage Credit : Pm kisan twitter03 / 06

क्या है फार्मर आईडी

सबसे पहले यह समझ लें कि फार्मर आईडी क्या है? फार्मर आईडी, किसानों के लिए एक पहचान पत्र है जिसमें किसान के नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड से लेकर एड्रेस और जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल होती हैं। इसलिए किसानों के लिए फार्मर आईडी बहुत जरूरी है।

कैसे बनेगी फार्मर आईडीImage Credit : Pm kisan twitter04 / 06

कैसे बनेगी फार्मर आईडी

अब एक बड़ा सवाल सामने आता है कि आखिर फार्मर आईडी कैसे बनवाएं तो आपको बता दें कि आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। ऑनलाइन फार्मर आईडी बनवाने के लिए आपको अपने राज्य की Agristack वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाना होगा। उसके बाद अपनी पूरी जानकारी देकर केवाईसी पूरा करें। उसके बाद जमाबंदी समेत अपने जमीन की पूरी जानकारी दें और ई-साइन करके सबमिट कर दें।

ऑफलाइन कैसे बनेगी फार्मर आईडीImage Credit : Pm kisan twitter05 / 06

ऑफलाइन कैसे बनेगी फार्मर आईडी

यदि आपको खुद से ऑनलाइन फार्मर आईडी बनवाने में दिक्कत हो रही है तो आप नजदीक के किसी भी सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। वहां भी आपको आधार कार्ड, मोबाइल नंब और जमीन की पूरी जानकारी देनी होगी।

कब आएगी 22वीं किस्तImage Credit : Pm kisan twitter06 / 06

कब आएगी 22वीं किस्त

अब एक बड़ा सवाल पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर भी है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी तो आपको साफतौर पर बता दें कि इस संबंध में सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन सभी को उम्मीद है कि होली से पहले सरकार किसानों के खाते में पैसे भेज देगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!