हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में PM Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई है।
पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि PM Kisan की 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 के दौरान जारी हो सकती है, हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में हर चार महीने पर 2,000 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में बांटे जाते हैं। यह राशि खेती और उससे जुड़े खर्चों में मदद के लिए दी जाती है।
23वीं किस्त पाने के लिए किसानों के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें अगली 2,000 रुपये की किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। किसान आधिकारिक PM Kisan पोर्टल पर जाकर “e-KYC” विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर दर्ज कर OTP के जरिए सत्यापन करना होता है।
PM Kisan योजना के लाभार्थियों के लिए e-KYC के तीन विकल्प उपलब्ध हैं। पहला OTP आधारित e-KYC, जो पोर्टल और मोबाइल एप पर उपलब्ध है। दूसरा बायोमेट्रिक आधारित e-KYC, जिसे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और स्टेट सेवा केंद्र (SSK) पर कराया जा सकता है। तीसरा फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC है, जो PM Kisan मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
किसान अपनी लाभार्थी स्थिति ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वहां “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करें और “Get Data” पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान और लाभार्थी स्थिति की जानकारी दिखाई देगी।