यह सवाल देश के करोड़ों किसानों के मन में है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है।
पहले उम्मीद थी कि बजट 2026 के बाद सरकार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद होली से उम्मीदें थे लेकिन अब तक होली भी खत्म हो गई लेकिन किसानों के खाते में पैसे नहीं आए।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के लिए अब 13 मार्च की तारीख सामने आई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को असम के कोकराझार जाने वाले हैं, जहां वे कुछ बड़े सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में ही पीएम मोदी, पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं।
बता दें कि इसी तरह एक कार्यक्रम में ही पीएम मोदी ने पिछले साल नवंबर में पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की थी। प्रत्येक 4 महीने पर एक किस्त आती है और मार्च में यह समय भी पूरा हो रहा है।
ऐसे में पूरी संभावना है कि पीएम मोदी 13 मार्च 2026 को पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करें, हालांकि सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपको हर हाल में फार्मर आईडी यानी किसान पहचान पत्र बनवाना होगा। फार्मर आईडी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बनवा सकते हैं। इसके लिए देश के कई इलाकों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं।
पीएम किसान योजना से कई लाख लोगों के नाम कटे हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप पहले ही चेक कर लें कि पीएम किसान योजना की नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां पर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर जाएं। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और स्टेटस चेक करें।
यदि आप बिहार के किसान हैं और पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको 22वीं किस्त में 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये मिलेंगे। कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार ने इसकी घोषणा की है कि बिहार के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत अब हर साल 6,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये मिलेंगे।