यदि आपको पीएम किसान की 22वीं किस्त नहीं मिली है तो आपको सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करना चाहिए। इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर सीधे https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus_New.aspx इस लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी सबमिट करने के बाद आपको स्टेटस पता चल जाएगा कि आपका नाम है या नहीं, या फिर आपको पैसे भेजे गए हैं या नहीं। यह भी पता चल जाएगा कि आपको पैसे क्यों नहीं मिले।
यदि स्टेटस चेक करने के बाद भी आपको कोई समस्या है तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर सीधे बात कर सकते हैं।
यदि आपको पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। पहला फार्मर आईडी का ना होना, दूसरा केवाईसी पूरा नहीं होना या फिर एक ही जमीन से एक से अधिक लोगों द्वारा योजना का लाभ उठाना कारण हो सकता है।
बता दें कि इस बार यानी पीएम किसान की 22वीं किस्त के तहत पूरे देश के किसानों को जहां 2,000 रुपये मिले हैं, वहीं बिहार के किसानों के खाते में 3,000 रुपये आए हैं। पीएम किसान योजना के तहत बिहार के किसानों को अब साल में कुल 9,000 रुपये मिलेंगे।
बता दें कि पीएम किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। पिछले महीने ही इस योजना के 7 साल पूरे हुए हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं में से एक है।