आपकी किसी LIC पॉलिसी का अमाउंट तो नहीं रह गया अनक्लेम! ऐसे लगाएं पता
LIC Unclaimed Amount: कई बार एलआईसी पॉलिसी को लेकर पॉलिसी धारक को उसकी अनक्लेम राशि की जानकारी ही नहीं होती। वहीं, कुछ मामलों में पॉलिसी धारक की मृत्यु भी हो जाती है, जिसके बाद यह राशि अनक्लेम्ड ही रह जाती है। ऐसे में LIC पॉलिसी में Unclaimed Amount का क्या होता होगा? कितने समय तक पॉलिसी को क्लेम करने का इंतजार किया जाता होगा? इन्हीं सभी सवालों के जवाब आपको देने जा रहे हैं-
Image Credit : IStock01 / 08सबसे पहले यही समझें कि अनक्लेम राशि असल में किसे कहा जाता है। अनक्लेम राशि वह कुल रकम होती है, जो LIC पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक या उसके नामित व्यक्ति को दी जानी हो, लेकिन संपर्क न हो पाने के कारण 12 महीने से अधिक समय तक भुगतान नहीं हो पाई हो।
Image Credit : IStock02 / 08अगर कोई राशि 10 साल से अधिक समय तक अनक्लेम रहती है तो उसे Senior Citizens’ Welfare Fund में ट्रांसफर कर दिया जाता है, जो बुज़ुर्गों के लाभ के लिए उपयोग होता है।
Image Credit : IStock03 / 08LIC वेबसाइट पर जाकर यह पता आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपकी पॉलिसी में कोई अनक्लेम राशि पड़ी है या नहीं। इसके लिए आपको पॉलिसी नंबर, नाम, जन्म-तिथि और PAN जैसी जानकारी भरनी होगी।
Image Credit : IStock04 / 08इसके लिए सबसे पहले LIC की आधिकारिक साइट पर जाएं, फिर Customer Service → Unclaimed Amounts of Policy Holders चुनें और आवश्यक जानकारी भरें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर अनक्लेम राशि की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
Image Credit : IStock05 / 08अगर आपको अनक्लेम राशि मिलती है तो आप नजदीकी LIC ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन पोर्टल/ईमेल के जरिए डॉक्यूमेंट्स के साथ दावा जमा कर सकते हैं।
Image Credit : IStock06 / 08दावा करने के लिए आम तौर पर सरेन्डर फॉर्म, अनुरोध पत्र, KYC डॉक्यूमेंट्स, NEFT विवरण/कैंसिल चेक, और पॉलिसी बांड जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है, जिन्हें आपकी होम ब्रांच में भेजना होता है।
Image Credit : IStock07 / 08अगर पॉलिसी के डॉक्यूमेंट में लिखित नामित व्यक्ति अब जीवित नहीं है, तो कानूनी उत्तराधिकारी आवश्यक कागजात के साथ LIC से संपर्क कर अनक्लेम रकम का दावा कर सकते हैं।
Image Credit : IStock08 / 08कई मामलों में यह राशि पॉलिसियों में लंबी अवधि तक अनक्लेम रहती है, इसलिए पॉलिसीधारकों और लाभार्थियों को समय-समय पर अपने पॉलिसी की डिटेल्स चेक करने की सलाह दी जाती है ताकि वे अपनी हक की राशि को समय रहते पा लें।
End of Photo Gallery