लोहे vs प्लास्टिक कूलर: कौन देगा सबसे ठंडी हवा और कौन है पैसा वसूल?

वैसे तो देश के कई इलाकों में बारिश के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया है लेकिन बारिश के खत्म होते ही गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तेज गर्मी के मौसम में एयर कूलर हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले अलग-अलग प्रकार के कूलर- खासतौर पर लोहे (मेटल) फैन वाले और प्लास्टिक फैन वाले- लोगों को कन्फ्यूज कर देते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन-सा कूलर बिजली की बचत करता है और ज्यादा ठंडा कौन करता है?

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 4 2026, 15:38 IST
लोहे वाले फैन कूलर की खासियतImage Credit : Canva01 / 08

लोहे वाले फैन कूलर की खासियत

लोहे के फैन (मेटल ब्लेड) वाले कूलर आमतौर पर ज्यादा मजबूत और टिकाऊ माने जाते हैं। ये कूलर तेज हवा फेंकते हैं, जिससे बड़े कमरे या हॉल को जल्दी ठंडा किया जा सकता है।

भारी मोटर, ज्यादा शोरImage Credit : Canva02 / 08

भारी मोटर, ज्यादा शोर

हालांकि, इनका मोटर थोड़ा ज्यादा पावरफुल होता है, जिसके कारण बिजली की खपत भी अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसके अलावा, ये कूलर थोड़े भारी और शोर वाले भी हो सकते हैं।

प्लास्टिक फैन कूलर के फायदेImage Credit : Canva03 / 08

प्लास्टिक फैन कूलर के फायदे

प्लास्टिक फैन वाले कूलर आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ये हल्के होते हैं, कम आवाज करते हैं और कम बिजली खर्च करते हैं। इनका डिजाइन भी मॉडर्न होता है, जिससे ये घर की सजावट के साथ आसानी से फिट हो जाते हैं। हालांकि, हवा की स्पीड मेटल फैन के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है, इसलिए छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए ये ज्यादा उपयुक्त होते हैं।

बिजली बचत के मामले में कौन बेहतरImage Credit : Canva04 / 08

बिजली बचत के मामले में कौन बेहतर

अगर आपका मुख्य फोकस बिजली बचाना है, तो प्लास्टिक फैन वाला कूलर बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला मोटर कम पावर लेता है और लंबी अवधि में बिजली बिल कम करता है।

कूलिंग के लिए कौन बेहतर?Image Credit : Canva05 / 08

कूलिंग के लिए कौन बेहतर?

वहीं, अगर आपको ज्यादा कूलिंग चाहिए और बिजली खर्च से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, तो लोहे वाला कूलर बेहतर रहेगा।

ठंडक के मामले में कौन आगेImage Credit : Canva06 / 08

ठंडक के मामले में कौन आगे

ठंडक के लिहाज से लोहे वाले फैन कूलर थोड़े आगे रहते हैं क्योंकि उनकी एयर थ्रो ज्यादा होती है। बड़े स्पेस या खुले एरिया में ये ज्यादा असरदार होते हैं। वहीं, प्लास्टिक फैन कूलर छोटे कमरों में अच्छी और कंफर्टेबल कूलिंग देते हैं।

कौन-सा कूलर आपके लिए सहीImage Credit : Canva07 / 08

कौन-सा कूलर आपके लिए सही

अगर आप छोटे कमरे के लिए कूलर खरीद रहे हैं और बिजली बचाना चाहते हैं, तो प्लास्टिक फैन वाला कूलर चुनें।

गर्मी से राहत, बिजली बिल में बचतImage Credit : Canva08 / 08

गर्मी से राहत, बिजली बिल में बचत

अगर आपका कमरा बड़ा है और आपको तेज हवा के साथ ज्यादा ठंडक चाहिए, तो लोहे वाला कूलर बेहतर विकल्प रहेगा। सही जरूरत के हिसाब से चुना गया कूलर ही आपको गर्मी में राहत और बिजली की बचत दोनों दिला सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!