भारत में हर दिन करोड़ों वाहन राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलते हैं। इन सड़कों पर मौजूद टोल प्लाजा से गुजरते समय ज्यादातर वाहनों को टोल टैक्स देना अनिवार्य होता है। फिलहाल देश में लगभग 1065 टोल प्लाजा मौजूद हैं, जिनसे हर साल हजारों करोड़ रुपये का राजस्व जमा होता है।
अगर आपका निवास किसी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की सीमा के अंदर आता है, तो आपको टोल टैक्स देने की आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए आपको कोई वैध रेजिडेंशियल प्रूफ दिखाना होता है।
टोल के दायरे में रहने वाले नागरिकों के अलावा, कुछ विशेष वाहन भी इस शुल्क से मुक्त रहते हैं, जैसे- केंद्र और राज्य सरकारों के आधिकारिक वाहन, पुलिस वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वाहन के अलावा एनडीआरएफ (NDRF) राहत एवं बचाव अभियान के वाहन। इन वाहनों को सेवा और आपातकालीन उपयोग के कारण टोल टैक्स से पूरी तरह छूट दी गई है।
भारत में किसी भी टोल प्लाजा पर बाइक या स्कूटी से टोल टैक्स नहीं लिया जाता। इसका कारण यह है कि टू-व्हीलर वाहन सड़कों पर कम भार डालते हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर उनका प्रभाव भी बहुत कम होता है।