Entertainment News Today: प्रदीप रावत के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख, संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी करीना

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट जगत की आज कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। सलमान खान ने एक्टर प्रदीप रावत के निधन पर शोक जताया, तो वहीं प्रीति जिंटा ने कई अपनी फिल्मों और करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो वहीं करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Authored by: AbhayUpdated Aug 5 2026, 20:25 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Pinterest01 / 11

आज की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। सलमान खान ने अभिनेता प्रदीप रावत को भावुक अंदाज में याद किया, वहीं करीना कपूर और संजय लीला भंसाली की संभावित फिल्म को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई। हिमांश कोहली ने अपने संघर्ष के दिनों का किस्सा साझा किया, जबकि प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्होंने 'बटवारा 1947' के लिए कैसे हामी भरी। काजल अग्रवाल ने 'रामायण' पर अपनी राय रखी, आर. माधवन ने ट्रोल्स को जवाब दिया और स्पाइडर-मैन फिल्म को लेकर वायरल दावे पर भी सच्चाई सामने आई।

​सलमान खान ने प्रदीप रावत को किया यादImage Credit : IMDb/ Pinterest02 / 11

​सलमान खान ने प्रदीप रावत को किया याद

सलमान खान ने एक्टर प्रदीप रावत के निधन पर दुख जताया। उन्होंने फिल्म 'बागी' (Baaghi) की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि प्रदीप के साथ बिताई गई कई अच्छी यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी।

करीना-भंसाली करेंगे साथ कामImage Credit : IMDb/ Pinterest03 / 11

करीना-भंसाली करेंगे साथ काम

रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर और निर्देशक संजय लीला भंसाली लंबे समय बाद एक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं। 'देवदास' के समय बात नहीं बन पाई थी, लेकिन अब दोनों के साथ आने की चर्चा तेज है।

हिमांश कोहली ने याद किए पुराने दिनImage Credit : IMDb/ Pinterest04 / 11

हिमांश कोहली ने याद किए पुराने दिन

एक्टर हिमांश कोहली (Himansh Kohli) ने बताया कि जब वो मुंबई में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब उनके पिता ने आर्थिक मदद देने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्हें अपने दम पर आगे बढ़ना सीखने का मौका मिला।

प्रीति जिंटा ने 'बंटवारा 1947' को कर दिया था रिजेक्टImage Credit : IMDb/ Pinterest05 / 11

प्रीति जिंटा ने 'बंटवारा 1947' को कर दिया था रिजेक्ट

प्रीति जिंटा ने खुलासा किया कि आमिर खान ने उन्हें काम का ऑफर दिया था, लेकिन उस समय उन्होंने मना कर दिया था। बाद में 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) की कहानी सुनने के बाद उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दी।

​कियारा से तुलना पर बोलीं कनिका कपूरImage Credit : IMDb/ Pinterest06 / 11

​कियारा से तुलना पर बोलीं कनिका कपूर

एक्ट्रेस कनिका कपूर ने कहा कि पहले भी लोग उनकी तुलना कियारा आडवाणी से करते थे, लेकिन इस बार ये तुलना पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिल रही है।

​काजल अग्रवाल ने 'रामायण' पर कही बातImage Credit : IMDb/ Pinterest07 / 11

​काजल अग्रवाल ने 'रामायण' पर कही बात

काजल अग्रवाल का मानना है कि 'रामायण' भारत की ऐसी कहानी है, जिसे पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने इसे देश की पहचान दिखाने वाली बेहतरीन कहानी बताया।

​माधुरी दीक्षित ने बेचा मुंबई का फ्लैटImage Credit : IMDb/ Pinterest08 / 11

​माधुरी दीक्षित ने बेचा मुंबई का फ्लैट

माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने मुंबई के जुहू इलाके में अपना अपार्टमेंट बेच दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फ्लैट 4.4 करोड़ रुपये में बिका है। एक्ट्रेस ने ये फ्लैट 1.94 करोड़ रुपये का लिया था।

​आर. माधवन ने ट्रोल्स को दिया जवाबImage Credit : IMDb/ Pinterest09 / 11

​आर. माधवन ने ट्रोल्स को दिया जवाब

आर. माधवन (R. Madhavan) ने कहा कि उन्हें 'संघी' कहे जाने या उनकी फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि लोग अपनी-अपनी राय रखते हैं और वो अपने काम पर ध्यान देते हैं।

​स्पाइडर-मैन को लेकर वायरल दावे की सच्चाईImage Credit : IMDb/ Pinterest10 / 11

​स्पाइडर-मैन को लेकर वायरल दावे की सच्चाई

'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि जैकी चैन की स्टंट टीम फिल्म से जुड़ी है। हालांकि, निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने इस खबर को गलत बताया।

​जिया शंकर ने की सगाईImage Credit : IMDb/ Instagram11 / 11

​जिया शंकर ने की सगाई

टीवी और फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस जिया शंकर ने करण धनक से सगाई कर ली है। जिया ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटोज शेयर करके दी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!