आधार कार्ड खो जाने पर भी कोई इसका गलत फायदा न उठा पाए इसके लिए जरूरी है कि आप मास्क्ड आधार कार्ड बनवाएं।
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां जाकर लॉग इन कर लें। लॉग इन करने के बाद आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और इसके बाद मोबाइल नंबर पर आया OTP पर दर्ज करें।
इसके बाद डाउनलोड आधार कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें और यहाँ मास्क्ड आधार कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद आप बेहद आसानी से मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सामान्य आधार कार्ड में सभी 12 अंक दिखते हैं जबकि मास्क्ड आधार में सिर्फ आखिरी के 4 अंक दिखते हैं और बाकी अंक छुपे रहते हैं।