हर महीने आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF अकाउंट में जमा कर दिया जाता है। PF अकाउंट में जमा ये पैसे आप जरूरत पड़ने पर निकाल भी सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद इनसे पेंशन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसीलिए समय-समय पर PF अकाउंट में मौजूद फंड को चेक कर लेना चाहिए।
PF अकाउंट की देखरेख कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) द्वारा की जाती है। EPFO अपने सभी सदस्य कर्मचारियों को 12 अंकों वाला एक UAN नंबर देता है। इस नंबर की मदद से आप अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप बेहद आसानी से इस नंबर की मदद से PF अकाउंट से पैसे भी निकाल सकते हैं।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि समय-समय पर PF बैलेंस चेक करना जरूरी होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप अपना UAN नंबर भूल गए हैं तो इसके बिना आप बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं? इसके बारे में आपको नीचे बताया जा रहा है।
आपको अपने फोन में मेसेज बॉक्स खोल लेना है और वहां ‘EPFOHO UAN ENG’ टाइप कर लेना है। हिंदी के लिए आखिरी के तीन अक्षरों में ENG की जगह HIN, मराठी के लिए MAR टाइप करना है। इसके बाद इस SMS को 7738299899 नंबर पर भेज दीजिये। आपको फौरन SMS के जरिये आपके PF खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
अगर UAN नंबर न हो तो आप मिस्ड कॉल से भी PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 996604455 नंबर पर अपने PF खाते के साथ जुड़े मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करना होगा जिसके बाद आपको SMS द्वारा आपके PF अकाउंट की जानकारी मिल जाएगी।