Aadhaar Card Verification: Aadhaar Card कहीं नकली तो नहीं है, इस तरह से करें वेरिफाई
Aadhaar Card Verification: आधार कार्ड (Aadhar Card) आज हर भारतीय की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है। अगर आपका नौकर, नौकरानी या ड्राइवर आपको फर्जी आधार कार्ड देता है, तो अब आप उसे आसानी से जांच-परख (वेरिफाई) कर सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 4 2026, 19:39 IST
Image Credit : Digit01 / 08
UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की मदद से आप आधार कार्ड को आसानी से चेक कर सकते हैं। इससे यह पता लगाना बहुत आसान हो गया है कि आधार कार्ड असली है या नकली। ऐप के जरिए कुछ ही मिनटों में आधार कार्ड की ऑथेंटिसिटी की पुष्टि की जा सकती है।
Image Credit : Digit02 / 08
न्यू आधार ऐप में कैमरा और स्कैनिंग का फीचर दिया गया है। इसकी मदद से आप किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड को आसानी से स्कैन करके वेरिफाई कर सकते हैं। बस कैमरे से आधार कार्ड को स्कैन करना होता है और ऐप तुरंत बता देता है कि आधार कार्ड सही है या नहीं।
Image Credit : Digit03 / 08
आधार कार्ड को वेरिफाई करने के लिए उस पर बने क्विक रिस्पॉन्स कोड यानी QR कोड को स्कैन करना होता है। जैसे ही आप QR कोड स्कैन करते हैं, ऐप आधार की जानकारी चेक कर लेता है और यह साफ हो जाता है कि आधार कार्ड असली है या नहीं।
Image Credit : Digit04 / 08
न्यू आधार ऐप अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। यह ऐप सभी लोगों के लिए जारी कर दिया गया है, जिसे कोई भी अपने मोबाइल में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकता है।
Image Credit : Digit05 / 08
आधार ऐप इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले लॉगिन करना जरूरी है। लॉगिन के समय आपको वन टाइम पासवर्ड (OTP) और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद लेनी होगी। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सिर्फ सही व्यक्ति ही ऐप का इस्तेमाल कर सके।
Image Credit : Digit06 / 08
नए आधार ऐप को डाउनलोड करने के बाद ऐप में लॉगइन करने के बाद यूजर्स को QR Code स्कैनर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फोन का कैमरा ऑटोमैटिकली ऑन हो जाएगा।
Image Credit : Digit07 / 08
कैमरा ऑन होने के बाद आपको जिस ऑधार की जानकारी लेनी है उसके क्यूआर कोड को कैमरे के सामने लाना होगा। ऑथेंटिकेट होने के बाद यूजर्स की डिटेल्स मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी।
Image Credit : Digit08 / 08
इसके बाद मोबाइल की स्क्रीन पर आने वाली डिटेल्स को आधार की डिटेल्स से मैच करा सकते हैं। इससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपको जो आधार दिया गया है वह असली है या नकली। दरअसल कई बार लोग आधार कार्ड की प्रिंटेट कॉपी पर एडिटिंग करके नाम, पता आदि बदलकर धोखा दे देते हैं।