हवाई यात्रा दुनिया की सबसे सुरक्षित यात्रा मानी जाती है। हर आदमी का सपना होता है कि जीवन में एक बार ही सही लेकिन वो प्लेन में यात्रा जरूर करे।
अगर आपने कभी प्लेन को गौर से देखा होगा तो पाया होगा कि प्लेन के अगल बगल दो बड़े-बड़े पंखे लगे होते हैं। कई बार ये पंखे प्लेन में बाहर की तरफ होते हैं तो कई बार प्लेन की बॉडी के साथ ही लगे हुए होते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्लेन में कितने पंखे होते हैं? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक प्लेन में आखिर कितने पंखे होते हैं।
किसी भी प्लेन में कितने पंखे होंगे ये इस बात पर निर्भर करता है कि हवाई जहाज किस प्रकार का है और इसमें कितने यात्रियों को बैठाया जा सकता है।
आमतौर पर हवाई जहाज में टर्बोफैन इस्तेमाल होता है। ये बड़ा सा पंखा प्लेन में आगे की तरफ लगा होता है और यह तेजी से हवा खींचकर ज्यादा थ्रस्ट पैदा करता है। प्रॉपफैन उन प्लेन्स में इस्तेमाल होता है जिनमें दो इंजन होते हैं। डक्ट फैन में पंखे से पहले एक बड़ा सा रिंग लगा होता है जो एरोडायनामिक होता है।