Railway ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, इस ऐप से टिकट बुकिंग पर मिलेगा डिस्काउंट
ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन रेलवे की तरफ से कुछ समय पहले नया ऐप पेश किया गया था। रेलवे यात्रियों को इस ऐप से टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट ऑफर दे रहा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 7 2026, 15:24 IST
Image Credit : IStock01 / 08
भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इंडियन रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों की सुविधा के लिए नई नई योजनाएं लाता रहता है। हाल ही में रेलवे ने यात्रियों को टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट ऑफर का भी ऐलान किया है। आइए आपको बता दें कि कैसे आप किस तरह की टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट पा सकते हैं।
Image Credit : IStock02 / 08
भारत में यात्रा करने का सबसे बड़ा और सरल साधन ट्रेन ही है। हर दिन लाखो लोग ट्रेन से सफर करते हैं। अपने करोड़ों यात्रियों की सुविधा और सहूलियत के लिए इंडियन रेलवे लगातार कुछ न कुछ करती रहती है।
Image Credit : IStock03 / 08
भारतीय रेलवे ने अपने करोड़ों यात्रियों के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। रेलवे की तरफ से यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। अब ट्रेन में सफर के लिए डिस्काउंट ऑफर के साथ ट्रेन टिकट को खरीद सकते हैं।
Image Credit : IStock04 / 08
आपको बता दें कि इंडियन रेलवे की तरफ से पिछले साल सुपर रेल ऐप RailOne को लॉन्च किया गया था। इंडियन रेलवे का यह ऐप रेल यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं ऑफर करता है।
Image Credit : IStock05 / 08
RailOne App रेल यात्रियों को रिजर्व टिकट बुकिंग, जनरल टिकट बुकिंग और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग समेत 9 कामों की सुविधा एक ही प्लेटफॉर पर उपलब्ध कराता है। इस ऐप को रेलवे के सेंटर फोर रेलवे इंर्फोमेशन सिस्टम या क्रिस (CRIS) की तरफ से डेवलप किया गया है।
Image Credit : IStock06 / 08
इंडियन रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कोई न कोई ऑफर लाती रहती है ताकि यात्रियों को ज्यादा सहूलियत मिल सके। अब इंडियन रेलवे डिजिटल भुगतान की तरफ यात्रियों को आकर्षित करने के लिए शानदार ऑफर दे रही है।
Image Credit : IStock07 / 08
अगर कोई यात्री रेल वन ऐप (RailOne App) के जरिए अनारक्षित टिकट की बुकिंग करता है तो उसे 3% का डिस्काउंट दिया जाएगा। रेलवे की तरफ से शुरू की गई यह आकर्षक सुविधा 14 जुलाई 2026 तक ही लागू रहेगी।
Image Credit : IStock08 / 08
आपको बता दें कि रेलवे आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर पहले से ही तीन प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा दे रही है। इस नई सुविधा के बाद भी यह व्यवस्था पहले जैसे ही लागू रहेगी। रेलवे की मानें तो टिकट बुकिंग में डिस्काउंट देने का मकसद टिकट काउंटर पर नकद भुगतान की भीड़ को कम करना है।