FASTag Annual Pass फ्रॉड से रहें सावधान, NHAI ने जारी की चेतावनी- जानें बचाव का तरीका

FASTag Annual Pass fraud: अगर आपके पास एक चार पहिया गाड़ी है तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आप अपनी गाड़ी के लिए FASTag एनुअल पास लेने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 15 2026, 22:04 IST
आपको बता दें कि जब से चीजें ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी हैं तब से साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब क्रिमिनल्स ने फास्ट टैग के जरिए लोगों को ठगने का तरीका निकाला है। Image Credit : IStock01 / 07

आपको बता दें कि जब से चीजें ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी हैं तब से साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब क्रिमिनल्स ने फास्ट टैग के जरिए लोगों को ठगने का तरीका निकाला है।

अगर आप अपनी गाड़ी के लिए  FASTag एनुअल पास खरीदते समय थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो आपको 3000 रुपये का सीधा नुकसान हो सकता है। साइबर ठग इस समय फास्ट टैग का एनुअल पास खरीदने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं।Image Credit : IStock02 / 07

अगर आप अपनी गाड़ी के लिए FASTag एनुअल पास खरीदते समय थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो आपको 3000 रुपये का सीधा नुकसान हो सकता है। साइबर ठग इस समय फास्ट टैग का एनुअल पास खरीदने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं।

नागरिकों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को देखते हुए अब  NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। एनएचएआई की इस चेतावनी को आपको बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।Image Credit : IStock03 / 07

नागरिकों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को देखते हुए अब NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। एनएचएआई की इस चेतावनी को आपको बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

NHAI की तरफ से शेयर की गई चेतावनी के अनुसार कई फर्जी वेबसाइट और लिंक लोगों को एक साल की वैधता वाले FASTag एनुअल पास बेचने की बात कह रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि FASTag एनुअल पास सिर्फ और सिर्फ Rajmargyatra मोबाइल ऐप से ही खरीदा जा सकता है।Image Credit : IStock04 / 07

NHAI की तरफ से शेयर की गई चेतावनी के अनुसार कई फर्जी वेबसाइट और लिंक लोगों को एक साल की वैधता वाले FASTag एनुअल पास बेचने की बात कह रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि FASTag एनुअल पास सिर्फ और सिर्फ Rajmargyatra मोबाइल ऐप से ही खरीदा जा सकता है।

Rajmargyatra ऐप के FASTag एनुअल पास को कहीं और से नहीं खरीदा जा सकता है। यह किसी के पास भी उपलब्ध नहीं है। अगर आपको भी कोई वेबसाइट, मैसेज या फिर किसी तरह का ऑनलाइन लिंक आपको एनुअल पास बेचने की बात करता है तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए।Image Credit : IStock05 / 07

Rajmargyatra ऐप के FASTag एनुअल पास को कहीं और से नहीं खरीदा जा सकता है। यह किसी के पास भी उपलब्ध नहीं है। अगर आपको भी कोई वेबसाइट, मैसेज या फिर किसी तरह का ऑनलाइन लिंक आपको एनुअल पास बेचने की बात करता है तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए।

NHAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके लोगों को चेतावनी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले लोग उन नकली वेबसाइटों और अनधिकृत लिंक से सावधान रहें, जो FASTag एनुअल पास बेचने का दावा कर रहे हैं।Image Credit : IStock06 / 07

NHAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके लोगों को चेतावनी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले लोग उन नकली वेबसाइटों और अनधिकृत लिंक से सावधान रहें, जो FASTag एनुअल पास बेचने का दावा कर रहे हैं।

अगर आप किसी तरह से अपने काम को पूरा करने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद अलर्ट रहना चाहिए। जब भी किसी वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी जांच पड़ताल अच्छे से कर लें। किसी भी सराकरी काम काज के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।Image Credit : IStock07 / 07

अगर आप किसी तरह से अपने काम को पूरा करने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद अलर्ट रहना चाहिए। जब भी किसी वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी जांच पड़ताल अच्छे से कर लें। किसी भी सराकरी काम काज के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!