कार में AC चलाने से माइलेज कितना कम होता है? 1..2..3 किस नंबर पर होनी चाहिए फैन की स्पीड

कार में AC चलाने से माइलेज पर फर्क पड़ता है या नहीं और कार में AC फैन को किस नंबर पर चलाना चाहिए? इस चीज को लेकर लोगों में बहुत अधिक कंफ्यूजन रहता है। आइए आपको बताते हैं कि एसी की वजह से गाड़ी के एवरेज कम होता है या नहीं?

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 19 2026, 14:27 IST
AC के बिना कार में सफर नामुमकिनImage Credit : IStock01 / 09

AC के बिना कार में सफर नामुमकिन

​भीषण गर्मी के मौसम में कार में बिना एसी के सफर करना लगभग नामुमकिन है। इसी लिए जब भी लोग कार में बैठते हैं तो सबसे पहले एसी ही ऑन करते हैं। अगर आप भी कार में एसी इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए का की खबर है।​

AC को लेकर बड़ा कंफ्यूजनImage Credit : IStock02 / 09

AC को लेकर बड़ा कंफ्यूजन

दरअसल कार में एसी चलाने को लेकर लोग के मन में एक बहुत बड़ा कंफ्यूजन होता है। कई बार लोग के मन में यह सवाल होता है कि क्या कार में एसी चलाने से कार के माइलेज पर फर्क पड़ता है?

क्या माइलेज पर असर डालता है एसी?Image Credit : IStock03 / 09

क्या माइलेज पर असर डालता है एसी?

कई बार लोग बार-बार एसी धीमा-तेज करते रहते हैं या फिर बीच-बीच में एसी को बंद कर देते हैं ताकि माइलेज कम न हो, लेकिन क्या यह सच है कि एसी तेज और लगातार चलाने से गाड़ी का एवरेज कम होता हैं? आज हम आपको इसी के बार में जानकारी देने जा रहे हैं।

कार में इस तरह से काम करता है ACImage Credit : IStock04 / 09

कार में इस तरह से काम करता है AC

आपको बता दें कि जब कार में AC को ऑन किया जाता है तो कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट गैस का प्रेशर बनाने लगता है। इससे दबाव क्रिएट होता है जो कि टेम्प्रेचर को लिक्विड में बदलने में मदद करता है। इसके बाद ये लिक्विड बाहरी वातारण की हवा से मिलकर गर्मी को बाहर करने लगता है।

AC इंजन पर डालता है ज्यादा प्रेशरImage Credit : IStock05 / 09

AC इंजन पर डालता है ज्यादा प्रेशर

एसी चलाने से कार का माइलेज कम हो जाता है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार का एसी डायरेक्ट कार के इंजन से जुड़ा होता है। एसी चलाने पर इंजन पर अधिक प्रेशर पड़ता है जिससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है।

माइलेज में आएगा इतना फर्कImage Credit : IStock06 / 09

माइलेज में आएगा इतना फर्क

हालांकि एसी चलाने से माइलेज पर बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ता है। अगर हम कार में एसी चलाते हैं तो माइलेज में सिर्फ 3-4 प्रतिशत का ही फर्क पड़ता है। ज्यादा असर इस बात पर की आप किस क्षेत्र में कार चला रहे हैं।

यह भी है बड़ा फैक्टरImage Credit : IStock07 / 09

यह भी है बड़ा फैक्टर

अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह पर कार चला रहे हैं तो स्पीड धीमी-तेज होने की वह से माइलेज में ज्यादा फर्क पड़ेगा वहीं अगर आप हाईवे में गाड़ी चला रहे हैं तो माइलेज में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

AC को किस नंबर पर चलाना चाहिए?Image Credit : IStock08 / 09

AC को किस नंबर पर चलाना चाहिए?

अब बात करते हैं कि क्या कार की एसी के फैन की स्पीड को कम या ज्यादा करने से भी माइलेज पर फर्क पड़ता है तो आपको बता दें कि एसी का फैन कार की बैटरी यानी इलेक्ट्रिकल सिस्टम से कनेक्टेड रहता है। इस फैन का काम सिर्फ हवा को केबिन के अंदर भेजने का काम करता है।

AC के फैन नहीं डालता असरImage Credit : IStock09 / 09

AC के फैन नहीं डालता असर

AC के फैन को बैटरी से पावर मिलती है इसलिए इसकी स्पीड के कम या फिर ज्यादा होने से माइलेज पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। यानी आप एसी फैन की स्पीड 1 नंबर पर रखें या फिर 4 नंबर पर फ्यूल की खपत एक ही रहेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!