NTA Recruitment 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 'बिल्ड न्यू एनटीए' पहल के तहत विभिन्न प्रशासनिक और वैज्ञानिक पदों को डेप्यूटेशन के आधार पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले योग्य अधिकारियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो इंतजार न करें और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी दें।
रिक्त पदों का विवरण
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अलग-अलग विभागों में कुल 9 रिक्तियां निकाली है। पदों का विवरण इस प्रकार है -
| जॉइंट डायरेक्टर (Group A) | 03 पद |
| रिसर्च साइंटिस्ट 'C' (Group A) | 01 पद |
| डिप्टी डायरेक्टर (Group A) | 02 पद |
| असिस्टेंट डायरेक्टर (Group A) | 02 पद |
| सीनियर सुपरिटेंडेंट / सीनियर सुपरिटेंडेंट - अकाउंट्स (Group B) | 01 पद |
आवेदन करने की अंतिम तिथि
विभिन्न प्रशासनिक और वैज्ञानिक पदों को डेप्यूटेशन के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवारों ध्यान दें कि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 07 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
आवेदन कैसे करें
स्टेप 1: https://nta.ac.in से वैकेंसी का नोटिफिकेशन/विज्ञापन डाउनलोड करें और पूरी जानकारी/कंटेंट को ध्यान से पढ़ें। साथ ही, यह पक्का करें कि आवेदक पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करता हो।
स्टेप 2: ठीक से भरा हुआ एप्लीकेशन फार्म जरूरी सर्टिफिकेट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ, कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी/पैरेंट ऑर्गनाइजेशन के जरिए NTA को जमा करना होगा।
स्टेप 3: एप्लीकेशन वाले लिफ़ाफ़े पर साफ़-साफ़ लिखा होना चाहिए “Application for the post of _____________” और इसे इस पते पर भेजें।
पता - डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन),
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, फर्स्ट फ्लोर,
MDBP बिल्डिंग, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट,
नई दिल्ली – 110020
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -WHO Internship 2026: विश्व स्वास्थ्य संगठन में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, मिलेगी आकर्षक सैलरी और रहने-खाने का खर्च
हेल्पलाइन नंबर से करें संपर्क
इसके अलावा, किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए विभाग की ईमेल आईडी dir-admin@nta.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
