Katrina Kaif's Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज यानी 16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्में करते-करते कैटरीना कैफ का नाम कई को-स्टार्स के साथ जुड़ा था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अफेयर कैटरीना कैफ के साथ रहा था। कई सेलेब्स के साथ दिल्लगी करने के बाद कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी की। तो चलिए कैटरीना कैफ के अफेयर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
कैटरीना कैफ को उनके करियर की शुरुआत में सलमान खान का साथ मिला था। सलमान खान और कैटरीना कैफ एक-दूसरे के नजदीक आए और दोनों काफी समय रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालंकि बाद में दोनों अलग हो गए।
सलमान खान के बाद कैटरीना कैफ का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा था। 2016 में दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। बाद में रणबीर और कैटरीना का भी ब्रेकअप हो गया था।
कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार के साथ भी कई हिट फिल्मों में काम किया था। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्में करते हुए अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। बताया जाता है कि कैटरीना कैफ ने सिद्धार्थ महोत्रा को भी कुछ समय के लिए डेट किया था। सिद्धार्थ-कैटरीना ने कभी इस अफेयर पर चुप्पी नहीं तोड़ी।
कई सेलेब्स के साथ नाम जुड़ने के बाद कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विक्की कौशल से शादी की। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक बेटा भी है। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।