घर में इन्वर्टर बिजली कटने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोग अपने घरों में इन्वर्टर लगवा लेते हैं, ताकी बिजली न भी रहे तो उनका काम प्रभावित न हो। इन्वर्टर की बैटरी बिजली से चार्ज होती है। इन्वर्टर को मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है। क्या आप जानते हैं कि इन्वर्टर की बैटरी में कौन सा पानी डाला जाता है।
इन्वर्टर की बैटरी में समय समय पर पानी डालना जरूरी होता है लेकिन इसमें लोग गलती करते हैं। इन्वर्टर की बैटरी में हमेशा साफ और शुद्ध पानी ही भरना चाहिए, ताकी ये बेहतर बैकअप दे सके।
इन्वर्टर की बैटरी में पानी आप कभी भी बड़े बर्तन से न भरें, क्योंकि पानी गिरकर मेन यूनिट में जा सकता है। इससे शॉर्ट शर्किट होने का भी खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा सावधानी से ही पानी बैटरी में डालें।
इन्वर्टर की बैटरी को महीने-डेढ़ महीने में चेक करते रहना चाहिए। इन्वर्टर की बैटरी में सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर को डालने की सलाह दी जाती है। नल या आरओ का पानी न डालें।
बैटरी में पानी डालने के बाद इसे तुरंत ऑन करने के लिए मना किया जाता है। इससे बैटरी डैमेज हो सकती है। इसलिए पानी रिफिल करने के बाद 3-4 घंटे चार्ज करने पर ही इसका इस्तेमाल शुरू करें।