FASTag सिस्टम में बड़ा बदलाव, बिना रुके होगा पेमेंट, जानिए कब से होगा लागू
Automatic Toll Tax Deduction FASTag: यदि आपको भी टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों से परेशानी होती है और आपको गुस्सा आता है कि पैसा देने का बाद भी आपको टोल पर लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है तो आपके लिए अच्छी खबर है। टोल प्लाजा पर लंबी कतारें, इंतजार और गाड़ी रुकना अब इतिहास बनने वाले हैं।
Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 10 2025, 07:49 IST
Image Credit : Ihmcl.co.in01 / 08
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अगले साल देशभर के पारंपरिक टोल बूथ हट जाएंगे और उनकी जगह नया हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम की मदद से टोल भुगतान बिना रुके ऑटोमैटिक हो जाएगा, जिससे यात्रा तेज और परेशानी मुक्त होगी।
Image Credit : Ihmcl.co.in02 / 08
सरकार जल्द ही देश में मल्टी लेन फ्री फ्लो इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम लागू करने जा रही है। इसकी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह की बैरियर या टोल गेट पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी।
Image Credit : Nhai03 / 08
इस सिस्टम में तीन मुख्य तकनीकें इस्तेमाल होंगी जो कि RFID FASTag, ANPR कैमरा (Automatic Number Plate Recognition), AI आधारित पहचान प्रणाली होंगे।
Image Credit : Nhai04 / 08
FASTag पहले की तरह वाहन के विंडस्क्रीन पर लगा रहेगा। जैसे ही गाड़ी टोल लेन से गुजरेगी, सिस्टम लिंक्ड अकाउंट से भुगतान काट देगा।
Image Credit : Nhai05 / 08
वहीं ANPR कैमरा नंबर प्लेट स्कैन करेगा और AI की मदद से वाहन की पहचान सुनिश्चित करेगा। अगर किसी वजह से FASTag स्कैन नहीं होता, तो भी ANPR और AI सिस्टम टोल अपने आप कटवा देगा।
Image Credit : Nhai06 / 08
यह पूरा डिजिटल सिस्टम NPCI NETC प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो अभी FASTag पेमेंट को कंट्रोल करता है। इसे पहले चरण में 10 टोल प्लाजा पर टेस्ट किया गया था और परिणाम सफल रहे। अब इसे धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा।
Image Credit : Nhai07 / 08
नया सिस्टम यात्रियों के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होगा। जैसे कि गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं होगी जिससे लंबा जाम नहीं लगेगा। इससे समय की बचत होगी।
08 / 08
ईंधन की खपत भी कम होगी और ट्रैफिक जाम और लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा। हाईवे पर सफर अब पहले से ज्यादा स्मार्ट, आसान और सुगम होने वाला है। यह बदलाव भारत की सड़क प्रणाली को नई दिशा देगा और यात्रा अनुभव को पूरी तरह बदल देगा।