अब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, छुट्टे की नहीं होगी दिक्कत, सरकार ने किया कंफर्म

यदि आपको भी बार-बार दुकान पर छुट्टे की दिक्कत होती है तो यह खबर आपके लिए है। सरकार ने आपकी समस्या का समाधान कर दिया है। आमतौर पर एटीएम से पैसे निकालने पर 500 रुपये या 100-200 रुपये के नोट ही मिलते हैं, जिससे कई बार छुट्टे पैसों की दिक्कत होती है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 11 2026, 08:25 IST
सरकार ने किया समस्या का समाधानImage Credit : Canva01 / 06

सरकार ने किया समस्या का समाधान

इसी वजह से यह सवाल उठने लगे थे कि क्या 10, 20 और 50 रुपये के नोट बाजार से गायब हो गए हैं। इन अटकलों पर अब केंद्र सरकार ने विराम लगा दिया है। संसद में सरकार ने साफ कहा कि देश में छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की कोई कमी नहीं है। इस संबंध में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विस्तृत जानकारी दी।

खास एटीएम से मिलेंगे छोटे मूल्य के नोटImage Credit : Canva02 / 06

खास एटीएम से मिलेंगे छोटे मूल्य के नोट

राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार परंपरागत एटीएम मशीनों से आमतौर पर छोटे मूल्य के नोट वितरित नहीं किए जाते, हालांकि अब इस समस्या के समाधान के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर ATMImage Credit : Canva03 / 06

स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर ATM

इसके तहत “स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर” नाम की विशेष एटीएम मशीनें लगाई जा रही हैं। इन मशीनों से 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकाले जा सकेंगे, जिससे लोगों को छुट्टे पैसों की परेशानी कम होगी।

छोटे नोटों की सप्लाई के आंकड़ेImage Credit : Canva04 / 06

छोटे नोटों की सप्लाई के आंकड़े

सरकार के अनुसार चालू वित्त वर्ष में 26 फरवरी तक केंद्रीय बैंक ने बड़ी संख्या में छोटे नोट बाजार में उपलब्ध कराए हैं। इस दौरान 10 रुपये के करीब 439.40 करोड़ नोट, 20 रुपये के 193.70 करोड़ नोट और 50 रुपये के लगभग 130.30 करोड़ नोट जारी किए गए। वहीं पिछले वित्त वर्ष में 10 रुपये के 180 करोड़, 20 रुपये के 150 करोड़ और 50 रुपये के 300 करोड़ नोटों की आपूर्ति की गई थी।

नोट और सिक्कों से पूरी होती है मांगImage Credit : Canva05 / 06

नोट और सिक्कों से पूरी होती है मांग

मंत्री ने बताया कि आरबीआई लगातार अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुसार विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों की मांग का आकलन करता है और उसी आधार पर सरकार को नोट छापने की सिफारिश करता है। छोटे मूल्य की नकदी की मांग केवल नोटों से ही नहीं बल्कि सिक्कों के माध्यम से भी पूरी की जाती है। इसके अलावा कम राशि के लेनदेन में डिजिटल भुगतान का उपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है।

RuPay KCC कार्ड से डिजिटल लेनदेनImage Credit : Canva06 / 06

RuPay KCC कार्ड से डिजिटल लेनदेन

एक अन्य प्रश्न के जवाब में मंत्री ने बताया कि National Payments Corporation of India के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में 31 दिसंबर 2025 तक RuPay KCC कार्ड के जरिए लगभग 3.72 लाख डिजिटल लेनदेन दर्ज किए गए। इन लेनदेन का कुल मूल्य करीब 111.17 करोड़ रुपये रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!