टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: चूल्हा-चौका कर अनुपमा ने मारी बाजी, प्रेम की हुई करारी हार

Anupamaa Spoiler 4 August, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि चूल्हा चौका कर अनुपमा टास्क में छा जाएगी। वहीं प्रेम के हाथ करारी हार लगेगी।

Image

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Anupamaa Spoiler 4 August, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिससे शो का हर एपिसोड दिलचस्प होता जा रहा है। बीते दिन 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुपमा को स्टेज पर तब झटका लगता है, जब माही उसकी टीम छोड़कर प्रेम की टीम में शामिल हो जाती है। वहीं दोनों ही टीम को बताया जाता है कि उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना है। हालांकि रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे बंदे से दूर रहना...'- Shivangi Joshi ने इस TV हसीना को दी थी धमकी! वीडियो शेयर कर खोली पोल

    राही और प्रेम की मदद करेगी अनुपमा

    रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा जहां टास्क के लिए चूल्हा जला लेगी तो वहीं प्रेम और राही से चूल्हा नहीं जलेगा। ऐसे में अनुपमा जोर-जोर से बोलकर राही को गाइड करेगी। यहां तक कि सिलबट्टे पर मसाला पीसने में भी अनुपमा राही की मदद करती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिवांगी जोशी नहीं Shreya Kalra ने दर्ज की जीत, एक ट्विस्ट ने पलट दिया पूरा गेम

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

      अनुपमा और दिग्विजय को कॉपी करेगा प्रेम

      शो में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय रोटी बनाने के लिए दूसरा चूल्हा बनाएगा। वो ईंटें जोड़कर चूल्हा तैयार करेगा, जिसे देख जजेस भी इंप्रेस होंगे। वहीं उसे देखकर प्रेम भी ईंटें जोड़कर चूल्हा बना लेगा। ऐसे में होस्ट प्रेम को ताना देगा कि खरबूजे को देखकर खरबूजा सिर्फ रंग ही नहीं बदलता है, बल्कि चूल्हा भी बनाता है। ख्याति प्रेम से कहेगी कि इंसान दूसरों को देखकर ही सीखता है। लेकिन श्रुति उसपर भड़केगी और कहेगी कि जिंदगीभर इसके लिए तुम्हें ताने सुनने पड़ेंगे।

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

      टास्क में प्रेम को मात देगी अनुपमा

      'अनुपमा' (Anupamaa) में आगे दिखाया जाएगा कि टास्क में अनुपमा अपनी डिश पेश करेगी, जिसे देख जजेस इंप्रेस हो जाएंगे। वो अनुपमा के खाने की तो तारीफ करेंगे ही, साथ ही उसके खाना बनाने के तरीके को भी सराहेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रेम की डिश चखने के बाद शेफ मनप्रीत बताएंगी कि ये खाना तुमने जल्दबाजी में बनाया है और ये बात डिश में भी दिख रही है। तुम्हारा खाना जल गया है और थोड़ा कच्चा भी रह गया है।

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

      माही पर उठेगा सवाल

      प्रेम के टास्क हारने पर गौतम मोटी बा से कहेगा कि लगता है ये माही ही अशुभ है। इस घर में आई तो आर्यन की मौत हो गई, फिर दुनियाभर के झगड़े। अब प्रेम की टीम में गई तो प्रेम की टीम टास्क ही हार गई। हालांकि अनिल गौतम का मुंह बंद करा देता है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि अब कॉम्पिटीशन क्या मोड़ लेगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article