Bharat Taxi को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान, टेंशन में ओला-उबर, ड्राइवरों में खुशी

Bharat Taxi: भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में जल्द ही एक नया और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के पंचकूला में हुए सहकारी सम्मेलन में ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। यह सेवा सहकारी व्यवस्था पर आधारित होगी, जिसका उद्देश्य टैक्सी ड्राइवरों को सीधा फायदा पहुंचाना और निजी टैक्सी कंपनियों के दबदबे को कम करना है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 25 2025, 08:41 IST
निजी कंपनियों से कैसे अलग होगी भारत टैक्सी?Image Credit : X/amitshah01 / 08

निजी कंपनियों से कैसे अलग होगी भारत टैक्सी?

अमित शाह ने बताया कि भारत टैक्सी का मॉडल मौजूदा निजी टैक्सी सेवाओं से पूरी तरह अलग होगा। अभी तक टैक्सी सेवाओं में ड्राइवरों की कमाई का बड़ा हिस्सा कंपनियों के पास चला जाता है, लेकिन भारत टैक्सी में ऐसा नहीं होगा। यहां ड्राइवर खुद मालिक की तरह काम करेंगे और उनकी मेहनत की पूरी कमाई उन्हीं को मिलेगी।

ड्राइवरों को मिलेगा 100% फायदाImage Credit : X/amitshah02 / 08

ड्राइवरों को मिलेगा 100% फायदा

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें ड्राइवरों को पूरा किराया मिलेगा। किसी तरह का कमीशन नहीं काटा जाएगा। यानी जो पैसा यात्री देगा, वह सीधे ड्राइवर की जेब में जाएगा। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जीरो कमीशन, बिना दबाव के कामImage Credit : Bharat taxi03 / 08

जीरो कमीशन, बिना दबाव के काम

निजी टैक्सी कंपनियां आमतौर पर ड्राइवरों से 20 से 30 प्रतिशत तक कमीशन लेती हैं। लेकिन भारत टैक्सी में ऐसा नहीं होगा। यहां ड्राइवर बिना किसी कटौती के काम कर सकेंगे और उन्हें अतिरिक्त दबाव का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

अमूल जैसा सहकारी मॉडलImage Credit : Bharat taxi04 / 08

अमूल जैसा सहकारी मॉडल

अमित शाह ने भारत टैक्सी की तुलना अमूल से की। जिस तरह अमूल ने छोटे किसानों को एकजुट कर उन्हें मजबूत बनाया, उसी तरह यह टैक्सी सेवा ड्राइवरों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगी। इससे ड्राइवर अकेले नहीं, बल्कि एक संगठन के रूप में काम करेंगे।

अमूल जैसा सहकारी मॉडलImage Credit : Bharat taxi05 / 08

अमूल जैसा सहकारी मॉडल

अमित शाह ने भारत टैक्सी की तुलना अमूल से की। जिस तरह अमूल ने छोटे किसानों को एकजुट कर उन्हें मजबूत बनाया, उसी तरह यह टैक्सी सेवा ड्राइवरों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगी। इससे ड्राइवर अकेले नहीं, बल्कि एक संगठन के रूप में काम करेंगे।

यात्रियों को भी होगा सीधा लाभImage Credit : Bharat taxi06 / 08

यात्रियों को भी होगा सीधा लाभ

भारत टैक्सी से सिर्फ ड्राइवर ही नहीं, यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। भीड़ के समय बढ़ने वाले किराए यानी सर्ज प्राइसिंग से राहत मिलेगी। किराया साफ और तय होगा, जिससे यात्रियों को किसी तरह की उलझन नहीं होगी।

ड्राइवरों के लिए अतिरिक्त सुविधाएंImage Credit : Bharat taxi07 / 08

ड्राइवरों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं

इस सेवा के तहत ड्राइवरों को बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा टैक्सी पर लगने वाले विज्ञापनों से होने वाली कमाई भी सीधे ड्राइवरों को दी जाएगी, जिससे उनकी आय के नए रास्ते खुलेंगे।

कब शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा?Image Credit : Bharat taxi08 / 08

कब शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा?

भारत टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट दिल्ली और गुजरात के राजकोट में शुरू हो चुका है। अमित शाह के अनुसार, आने वाले 1 से 2 महीनों में यह सेवा पूरे देश में शुरू हो सकती है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो साल में भारत टैक्सी देश की सबसे बड़ी टैक्सी सेवा बने। इसे अमूल, इफको, नाबार्ड और कृभको जैसी बड़ी सहकारी संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!