इन गलतियों की वजह से AC चलाने पर भी रूम नहीं होता ठंडा, भीषण गर्मी में ये टिप्स करें फॉलो

Kamra Thanda Kaise Rakhen: AC चलाने के बाद अगर आपका कमरा ठंडा नहीं हो रहा है तो आपको कुछ उपाय करने की जरूरत है। आप कुछ आसान तरीके अपना फटाफट रूम को ठंडा बना सकते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 2 2026, 16:14 IST
गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्यिस को पार कर चुका है।Image Credit : IStock01 / 08

गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्यिस को पार कर चुका है।

आने वाले दिनों में गर्मी का और प्रकोप देखने को मिलेगा। भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि जब तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंचता है तो कई बार एसी भी फेल होने लगते हैं।Image Credit : IStock02 / 08

आने वाले दिनों में गर्मी का और प्रकोप देखने को मिलेगा। भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि जब तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंचता है तो कई बार एसी भी फेल होने लगते हैं।

अगर एसी चलाने के बाद भी आपको कूलिंग कम मिल रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से मई-जून की तपतपानी गर्मी में कमरे को जल्द ठंडा कर पाएंगे।Image Credit : IStock03 / 08

अगर एसी चलाने के बाद भी आपको कूलिंग कम मिल रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से मई-जून की तपतपानी गर्मी में कमरे को जल्द ठंडा कर पाएंगे।

भीषण हीट वेव से बचने और फटाफट एसी की कूलिंग पाने के लिए आपको AC ऑन करने से पहले कुछ मिनट के लिए खिड़कियां खोलकर सीलिंग फैन को ऑन कर दें। इससे कमरे में मौजूद गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और एसी रूम को जल्दी ठंडा करेगा।Image Credit : IStock04 / 08

भीषण हीट वेव से बचने और फटाफट एसी की कूलिंग पाने के लिए आपको AC ऑन करने से पहले कुछ मिनट के लिए खिड़कियां खोलकर सीलिंग फैन को ऑन कर दें। इससे कमरे में मौजूद गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और एसी रूम को जल्दी ठंडा करेगा।

आजकल के एयर कंडीशनर काफी एडवांस हो चुके हैं। ज्यादातर एसी में हमें टर्बो मोड का ऑप्शन देखने को मिलता है। एसी चलाने के बाद इस मोड को ऑन करें। इससे कंप्रेसर और फैन तेज चलेगा जिससे रूम जल्दी ठंडा होगा।Image Credit : IStock05 / 08

आजकल के एयर कंडीशनर काफी एडवांस हो चुके हैं। ज्यादातर एसी में हमें टर्बो मोड का ऑप्शन देखने को मिलता है। एसी चलाने के बाद इस मोड को ऑन करें। इससे कंप्रेसर और फैन तेज चलेगा जिससे रूम जल्दी ठंडा होगा।

मई जून की हीटवेव के दौरान हवा में धूल के कण ज्यादा होते हैं। इस वजह से एसी के फिल्टर जल्दी गंदे होते हैं। इसलिए अगर आपको तेज कूलिंग चाहिए तो एसी के फिल्टर को हर दो स्पताह में साफ जरूर करें।Image Credit : IStock06 / 08

मई जून की हीटवेव के दौरान हवा में धूल के कण ज्यादा होते हैं। इस वजह से एसी के फिल्टर जल्दी गंदे होते हैं। इसलिए अगर आपको तेज कूलिंग चाहिए तो एसी के फिल्टर को हर दो स्पताह में साफ जरूर करें।

सूरज की तेज रोशनी कमरे के तापमान को बढ़ा देती है इसलिए खिड़कियों को बंद रखें। आप खिड़कियों में पर्दे भी लगा सकते हैं। रूम में जितना अंधेरा रहेगा वह उसका तापमान उतना कम रहेगा।Image Credit : IStock07 / 08

सूरज की तेज रोशनी कमरे के तापमान को बढ़ा देती है इसलिए खिड़कियों को बंद रखें। आप खिड़कियों में पर्दे भी लगा सकते हैं। रूम में जितना अंधेरा रहेगा वह उसका तापमान उतना कम रहेगा।

कई बार लोग एसी ऑन करते ही सीलिंग फैन को बंद कर देते हैं। ऐसा करने की गलती आप बिल्कुल भी न करें। एसी चलाने के साथ ही आप धीमी स्पीड में सीलिंग फैन भी ऑन रखें। इससे एसी की ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलेगी और रूम तेजी से ठंडा होगा।Image Credit : IStock08 / 08

कई बार लोग एसी ऑन करते ही सीलिंग फैन को बंद कर देते हैं। ऐसा करने की गलती आप बिल्कुल भी न करें। एसी चलाने के साथ ही आप धीमी स्पीड में सीलिंग फैन भी ऑन रखें। इससे एसी की ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलेगी और रूम तेजी से ठंडा होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!