भारत में आधार कार्ड तो पकिस्तान में क्या, पड़ोसी देश का ये है पहचान पत्र

My Aadhaar: आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे आवश्यक डॉक्यूमेंट में से एक है। बैंक में अकाउंट से खुलवाने से लेकर देश के नागरिक की पहचान स्थापित करने तक में यह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पड़ोसी देश पकिस्तान की तुलना अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर भारत से की जाती है। जिस तरह भारत में आधार कार्ड है वैसे ही पकिस्तान में भी कोई न कोई डॉक्यूमेंट होगा ही। आज हम आपको पकिस्तान के पहचान पत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

Authored by: Pawan Mishra Updated Nov 24 2024, 15:19 IST
आधार कार्डImage Credit : Times Now Digital01 / 05

आधार कार्ड

आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे आवश्यक डाक्यूमेंट्स में से एक है। आपको बैंक में अकाउंट खुलवाना हो, कॉलेज में एडमिशन चाहिए हो या फिर देश के नागरिक के रूप में अपनी पहचान सिद्ध करनी हो, आधार कार्ड हर जगह काम आता है।

पाकिस्तान में क्या?Image Credit : Times Now Digital02 / 05

पाकिस्तान में क्या?

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तरह भारत में आधार कार्ड है उसी तरह पकिस्तान में कौन सा ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसका इस्तेमाल लगभग हर जगह पर होता है? आज हम आपको पाकिस्तानी पहचान पत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

NADRA कार्डImage Credit : Times Now Digital03 / 05

NADRA कार्ड

जैसे भारत में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है वैसे ही पकिस्तान में NADRA कार्ड का इस्तेमाल होता है। NADRA, नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑथोरिटी का संक्षिप्त रूप है और टेक्नोलॉजी के मामले में यह भी आधार कार्ड जैसा ही होता है।

ऐसा होता है NADRA कार्डImage Credit : Times Now Digital04 / 05

ऐसा होता है NADRA कार्ड

NADRA कार्ड को CNIC, कंप्यूटराइज्ड नेशनल आइडेंटिटी कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। जैसे आधार कार्ड में 12 नंबर होते हैं वैसे ही CNIC में 13 नंबर होते हैं। इसके साथ ही इस कार्ड को बनाने के लिए व्यक्ति के फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल भी किया जाता है।

कौन बना सकता है NADRA कार्डImage Credit : Times Now Digital05 / 05

कौन बना सकता है NADRA कार्ड

अब ये तो क्लियर है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक ही NADRA कार्ड बनवा सकता है। इस कार्ड को बनवाने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए जबकि आधार कार्ड 5 साल से छोटे बच्चों का भी बनवाया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!