बॉलीवुड

Kriti Sanon और Kabir Bahia की इस फोटो ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल

Kriti Sanon and Kabir Bahia Pic : कृति सेनन और कबीर बहिया की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों को साथ देखकर फैंस गदगद हो गए हैं।

Image

कृति सेनन और कबीर बहिया की तस्वीर आई सामने (pic credit-instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कृति सेनन फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन फिलहाल कबीर बहिया (Kabir Bahia) डेट कर रही हैं। इस बीच कृति सेनन और कबीर बहिया की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही है। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'जिस दिन मेरी शादी होगी...' Kabir Bahia संग रिश्ते पर Kriti Sanon ने किया रिएक्ट)

कृति सेनन और कबीर बहिया की तस्वीर आई सामने

फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज के बाद कृति सेनन कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां मनाने निकलीं। इस दौरान वह कबीर बहिया के साथ इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देखने पहुंचीं। कबीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति और एक दोस्त के साथ तस्वीर भी शेयर की। स्टेडियम से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इस बीच कृति सेनन ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में तब तक बात नहीं करना चाहती, जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती। जिस दिन मेरी शादी होगी, उस दिन मैं इस बारे में जरूर बात करूंगी।' कृति से उनकी बहन नुपुर सेनन की शादी में मौजूद एक 'स्पेशल फ्रेंड' को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'वहां मेरे बहुत सारे दोस्त मौजूद थे। इसलिए मैं न तो किसी बात को स्वीकार करना चाहती हूं और न ही उससे इनकार करना चाहती हूं।'

kriti sanon pics

कृति सेनन और कबीर बहिया की तस्वीर आई सामने (pic credit-instagram)

कुछ समय पहले कबीर बहिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आए थे। इसके बाद इंटरनेट पर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, कबीर के करीबी सूत्र ने इन दावों को गलत बताया। सूत्र के मुताबिक, तस्वीर में नजर आ रही लड़की कबीर की गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि उनकी फैमिली फ्रेंड हैं, जिन्हें वह अपनी बहन की तरह मानते हैं। सूत्र ने कहा कि लोग बिना पूरी सच्चाई जाने गलत नतीजे निकाल लेते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article