कनाडा की शानदार लाइफस्टाइल और रोजगार के बेहतर अवसर पंजाबी समुदाय के लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। पंजाब के युवा जो आर्थिक रूप से स्थिर भविष्य की तलाश में होते हैं वो बेहतर भविष्य की तलाश में इस देश का रुख करते हैं।
कनाडा में पहले से ही बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय बसा हुआ है ऐसे में वहां जाकर उन्हें घर जैसा माहौल लगता है। पंजाबी समुदाय के लोगों की बढ़ती जनसंख्या के कारण कनाडा को दूसरा पंजाब भी कहा जाता है।
अन्य विकसित देशों के मुकाबले कनाडा में बसने की प्रक्रिया बेहद आसान है। यहां कई प्रवास कार्यक्रम होते हैं जो स्किल्ड वर्कर्स के लिए तो सोने पर सुहागा होते हैं। ऐसे में पंजाब से लोग इस देश में रुख करते हैं।
पंजाब के किसान अन्य प्रदेशों के किसानों की तुलना में अमीर होते हैं। कनाडा की बड़ी और खुली जमीन पंजाबियों को खासकर उन लोगों को जो खेती से जुड़े हुए हैं बेहद आकर्षित करती है।
जैसा की हमने आपको पहले बताया कि कनाडा को दूसरा पंजाब कहा जाता है। ऐसे में जो पंजाबी पहले से कनाडा में बसे हैं वो अपने पिंड के अन्य सदस्यों को स्पॉन्सर कर वहां बुलाते हैं।
भारत से कनाडा के लिए कई सीधी फ्लाइट संचालित होती हैं। एयर इंडिया और एयर कनाडा से आप 14-15 घंटे के समय में कनाडा पहुंच सकते हैं। अगर आप पंजाब से कनाडा जा रहे हैं तो अमृतसर या चंडीगढ़ से यात्रा करें।