भारत में मार्च का महीना घूमने के लिए बेस्ट टाइम है। क्योंकि गर्मी अभी तक शुरू नहीं हुई होती है और मौसम भी गुलजार रहता है। अगर आप मार्च में भारत के किसी खूबसूरत हिस्से में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों पर जाकर एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।
बर्फबारी का दृश्य और शानदार सफेद स्नो-लैंडस्केप के दीदार के लिए मार्च के महीने में कश्मीर की यात्रा करना बेस्ट होता है। गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों पर आप जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मार्च के महीने उदयपुर एक आदर्श पर्यटन स्थल बन जाता है। ऐतिहासिक महलों, झीलों और बगीचों का आनंद लेने के साथ ही यहां आप ढेर सारी एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।
हरियाली और जलप्रपात के लिए फेमस वायनाड एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मार्च में वायनाड का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है जहां कि शांति आपको शहर की चिल्लम-चिल्ली से राहत देने का काम करेगी।
गोवा का मौसम मार्च के महीने में बेहद सुहाना होता है। परिवार के साथ या फिर अकेले आप गोवा ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। गोवा की बीचलाइफ और शानदार एडवेंचर एक्टिविटी आपका दिन बना देंगी।
स्कीइंग और पैराग्लाइडिंग का मजा लेने के लिए आप मनाली की यात्रा का प्लान भी कर सकते हैं। हिल स्टेशन मनाली में एडवेंचर एक्टिविटी के साथ ही घूमने-फिरने के लिए ढेर सारे पर्यटन स्थल मौजूद हैं।