ऐसे पहुंचे उस डरावने गांव जहां हुई थी 'तुम्बाड' की शूटिंग, 100 सालों से था गुमनाम

Tumbbad Film Shooting Location: सोहम शाह की मास्टरपीस फिल्म Tumbbad अपने री- रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को जिस लोकेशन पर शूट किया गया है उसको लेकर लोगों के मन में तमाम सवाल हैं कि आखिरकार हम इस जगह पर कैसे पहुंच सकते हैं। ज्यादातर ये सारी लोकेशन एकदम असली हैं जहां आप ट्रैवल कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Sep 21 2024, 11:21 IST
चर्चा में तुम्बाडImage Credit : Canva01 / 06

चर्चा में तुम्बाड

हाल ही में फिर से रिलीज हुई हॉरर फिल्म तुम्बाड चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मास्टरपीस फिल्म को कुछ ऐसी लोकेशन्स पर शूट किया गया है जिसको देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हम आपको बताएंगे उस गांव के बारे में जहां इस फिल्म को शूट किया गया है।

तुम्बाड गांव में हुई थी शूटिंगImage Credit : Canva02 / 06

तुम्बाड गांव में हुई थी शूटिंग

इस फिल्म को शूट महाराष्ट्र के तुम्बाड गांव में किया गया था। जहां बीते 100 सालों से किसी भी डायरेक्टर/प्रोड्यूसर ने शूटिंग के बारे में सोचा नहीं था। इस गांव की लोकेशन काफी ज्यादा डरावनी और रहस्यमयी है।

तुम्बाड गांव में दबा हुआ है खजानाImage Credit : Canva03 / 06

तुम्बाड गांव में दबा हुआ है खजाना

तुम्बाड गांव से जुड़े तमाम किस्से भी हैं जो आए दिन सामने आते रहते हैं। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गांव में खजाना दबा हुआ है। हालांकि, इस बात को लेकर सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है।

ऐसे पहुंचे तुम्बाड गांवImage Credit : Canva04 / 06

ऐसे पहुंचे तुम्बाड गांव

अगर आप इस रहस्यमयी गांव की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अंजनी रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा जो कोंकण के सबसे नजदीक है। अंजनी से तुम्बाड गांव की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है जहां पर आप बस या फिर ऑटो से जा सकते हैं।

निजी वाहन से बनाया है जाने का प्लानImage Credit : Canva05 / 06

निजी वाहन से बनाया है जाने का प्लान

अगर आपने सड़क मार्ग से निजी वाहन के जरिए तुम्बाड गांव की यात्रा करने का प्लान बनाया है तो इसके लिए NH 60 और फिर SH 22 से होकर आप जा सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए सड़क काफी अच्छी है।

इन जगहों पर किया गया शूटImage Credit : Canva06 / 06

इन जगहों पर किया गया शूट

तुम्बाड गांव के अलावा इस फिल्म को महाराष्ट्र के सासवाड़, महाबलेश्वर और पालघर में स्थित वादा में शूट किया गया था। इस फिल्म में जिस डरावने बंगले को दिखाया गया है वो महाराष्ट्र के पालघर में स्थित है जिसे 1703 में बनवाया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!