रवि किशन के साथ साथ इन दिनों उनकी सभी बड़ी बिटिया रीवा किशन भी काफी सुर्खियों में हैं। रीवा की तस्वीरें काफी वायरल हैं, वे अपने सोशल मीडिया पर भी काफी फैशनेबल तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
रीवा वेस्टर्न से लेकर इंडियन सभी तरह के कपड़ों में काफी स्टाइलिश नजर आती हैं। ब्लैक जींस, स्वेटशर्ट और शॉल, बूट्स वाला लुक उनपर काफी सूट कर रहा है।
रीवा का ये दिवाली अनारकली सूट लुक भी बहुत प्यारा है। सफेद अनारकली के साथ उन्होने कंट्रास्ट गुलाबी दुपट्टा कैरी किया है।
लॉन्ग डेनिम स्कर्ट के साथ सफेद स्टोन वर्क वाली शर्ट में रीवा काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
प्रिंटेड फ्लोरल स्टाइल की ये ड्रेस भी काफी खास नजर आ रही है। इस ड्रेस का डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे खास बना रहा है।
ब्लैक और सिल्वर कलर की ऐसी शिमर ड्रेस भी रीवा पर काफी सूट कर रही है।
कॉटन के एकदम ही सादे से सूट में भी रीवा का नेचुरल लुक काफी अच्छा लग रहा है।