Google ने बुधवार को भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Pixel Watch 5 लॉन्च कर दी है। कंपनी की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Google Gemini का इंटीग्रेशन भी पहले से ज्यादा गहरा है। कंपनी का दावा है कि Pixel Watch 5 एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक चल सकती है।
Google Pixel Watch 5 की कीमत
भारत में Google Pixel Watch 5 की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। यह कीमत 41mm मॉडल की है, जो 130 से 210mm कलाई के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, 45mm मॉडल की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है और यह 150 से 215mm कलाई के लिए उपयुक्त है।
41mm मॉडल को Polished Silver Aluminium Case के साथ Fog Active Band और Champagne Gold Aluminium Case के साथ Canyon Active Band में खरीदा जा सकता है। 45mm मॉडल Satin Pyrite Aluminium Case के साथ Olive Active Band और Matte Black Aluminium Case के साथ Obsidian Active Band में उपलब्ध है।
Google Pixel Watch 5 की कीमत: प्री-ऑर्डर शुरू, 20 अगस्त से बिक्री
Google Pixel Watch 5 के लिए भारत में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी। ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने 45mm साइज में Stephen Curry Special Edition भी पेश किया है। इसमें sweat-wicking performance loop band मिलता है और इसकी कीमत 579 डॉलर यानी करीब 55,000 रुपये है।
3,000 निट्स की ब्राइट डिस्प्ले
Pixel Watch 5 में गोल डिजाइन को बरकरार रखा गया है, लेकिन डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड किया गया है। इसमें Domed Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। स्क्रीन 320ppi पिक्सल डेंसिटी, 60Hz तक के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और Always-On Display को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को scratch-resistant Corning Gorilla Glass की सुरक्षा दी गई है।
Snapdragon प्रोसेसर से बेहतर परफॉर्मेंस
स्मार्टवॉच में Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्लेटफॉर्म के साथ Cortex-M55 को-प्रोसेसर दिया गया है। Google के मुताबिक, डुअल-चिप आर्किटेक्चर Pixel Watch 4 की तुलना में 20 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। इसमें 50 प्रतिशत ज्यादा RAM और 12 प्रतिशत CPU बूस्ट भी मिलता है। वॉच में 64GB eMMC स्टोरेज दिया गया है।
Gemini से मिलेगा ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरियंस
Pixel Watch 5 में Gemini का इंटीग्रेशन भी बेहतर किया गया है। यूजर्स अपनी कलाई उठाकर सीधे Gemini से बात कर सकेंगे। इसके अलावा, Gemini Google की फर्स्ट-पार्टी सेवाओं जैसे Gmail और Calendar से जुड़ी जरूरी जानकारी के आधार पर यूजर्स को प्रोएक्टिव सुझाव भी दे सकेगा।
Health Guardian से हेल्थ पर नजर
हेल्थ ट्रैकिंग के लिए Pixel Watch 5 में ECG के साथ AFib डिटेक्शन, हाई और लो हार्ट रेट अलर्ट, रेस्टिंग हार्ट रेट, SpO2, HRV, ब्रीदिंग रेट, स्किन टेंपरेचर में बदलाव और रियल-टाइम स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्लीप ट्रैकिंग में ब्रीदिंग रेगुलैरिटी एनालिसिस और पर्सनलाइज्ड Sleep Score भी शामिल है।
इसमें नया Health Guardian फीचर दिया गया है, जो ब्लड प्रेशर ट्रेंड, नींद के दौरान सांस लेने की गुणवत्ता और इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड का मासिक सारांश उपलब्ध कराता है। ये फीचर्स तत्काल क्लिनिकल रीडिंग देने के बजाय लंबे समय में होने वाले बदलावों को समझने में मदद करते हैं।
Breathing Emergency Detection फीचर
Google ने Pixel Watch 5 में Breathing Emergency Detection नाम का नया फीचर भी जोड़ा है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टवॉच इंडस्ट्री का पहला ऐसा फीचर है। यह PPG, एक्सेलेरोमीटर और बैरोमीटर सेंसर के साथ ऑन-डिवाइस AI की मदद से ऑक्सीजन सैचुरेशन में गंभीर और लगातार गिरावट का पता लगाने की कोशिश करता है।
40 घंटे तक की बैटरी
Pixel Watch 5 का 41mm मॉडल एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक और 45mm मॉडल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। Google के मुताबिक सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। वॉच को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
