राशिद खान ने बना दिया नया रिकॉर्ड, मोहम्मद शमी को भी पीछे छोड़ा

Rashid Khan New Milestone: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के जादुई स्पिनर राशिद खान अपने करियर में आए दिन कुछ ना कुछ खास करते रहते हैं। आमतौर पर उनके बड़े आंकड़े टी20 क्रिकेट से जुड़े रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे 2027 वनडे विश्व कप करीब आ रहा है, अब ये गेंदबाज 50 ओवर फॉर्मेट में भी अपनी छाप छोड़ने में व्यस्त हो गया है। राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज (IRE vs AFG ODI Series) में ना सिर्फ अपनी टीम की बड़ी जीत में अहम योगदान दिया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Aug 13 2026, 12:05 IST
अफगानिस्तान का करिश्माई गेंदबाजImage Credit : X/ACBofficials01 / 08

अफगानिस्तान का करिश्माई गेंदबाज

राशिद खान को ऐसे ही क्रिकेट जगत में 'करामाती खान' नहीं कहा जाता। उन्होंने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पिच पर वो कर दिखाया है कि सबका ध्यान खींचने के लिए काफी है। यहां जानते हैं कि अफगानिस्तान-आयरलैंड सीरीज में राशिद खान ने क्या रिकॉर्ड बनाया और तीसरे वनडे का नतीजा कैसा रहा।

राशिद खान का नया कमालImage Credit : X/ACBofficials02 / 08

राशिद खान का नया कमाल

बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे में शानदार गेंदबाज़ी के बाद अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद ख़ान विश्व क्रिकेट के मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप दस खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो ऐसा करने वाले पहले अफगानिस्तानी गेंदबाज हैं।

मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ाImage Credit : AP03 / 08

मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ा

आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच के दौरान राशिद ने 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ वे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (462 विकेट) को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूदा दौर के खिलाड़ियों में टॉप-10 में पहुंच गए। वे अभी 244 मैचों में 17.15 की औसत से 464 विकेट लेकर नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने 14 बार चार विकेट और तीन बार पांच विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/18 रहा है।

मिचेल स्टार्क सबसे आगेImage Credit : AP04 / 08

मिचेल स्टार्क सबसे आगे

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के महान तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जो कुल मिलाकर 13वें सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, वो एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 25.28 की औसत से 759 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जिसमें 27 बार पांच विकेट और तीन बार 10 विकेट शामिल हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/58 रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में मुरलीधरन अब भी टॉप परImage Credit : AP05 / 08

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में मुरलीधरन अब भी टॉप पर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी अब भी श्रीलंका के पूर्व महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 495 मैचों में 22.86 की औसत से 1,347 विकेट लिए हैं। उन्होंने 77 बार चार विकेट और 22 बार पांच विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9/51 रहा।

अटल और जदरान के शतकों के अफगानिस्तान का बड़ा स्कोरImage Credit : X/ACBofficials06 / 08

अटल और जदरान के शतकों के अफगानिस्तान का बड़ा स्कोर

अफगानिस्तान-आयरलैंड वनडे मैच की बात करें तो आयरलैंड ने पहले फील्डिंग करने का फ़ैसला किया। सेदिकुल्ला अटल (120 गेंदों में 143 रन, 17 चौके और चार छक्के) और इब्राहिम ज़दरान (118 गेंदों में 107 रन, 11 चौके और 1 छक्का) के शतकों की मदद से अफग़ानिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 343 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा।

इब्राहिम जदरान बने दो हजारीImage Credit : X/ACBofficials07 / 08

इब्राहिम जदरान बने दो हजारी

अफगानिस्तान के शानदार बल्लेबाज इब्राहिम ज़दरान अपनी जोरदार शतकीय पारी के दौरान 2,000 वनडे रन पूरे करने वाले अफ़ग़ानिस्तान के आठवें बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 45 मैचों और पारियों में 50.11 की औसत से 2,105 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 177 रहा है।

आयरलैंड भी गया 300 पार, लेकिन मैच गंवाया और क्लीन स्वीपImage Credit : X/ACBofficials08 / 08

आयरलैंड भी गया 300 पार, लेकिन मैच गंवाया और क्लीन स्वीप

बड़े टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड के लिए एंडी बालबर्नी (119 गेंदों में 109 रन) और कर्टिस कैम्फर (46 गेंदों में 84 रन) ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन यामीन अहमदज़ई (4/71) और राशिद (3/49) ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड के बैटिंग ऑर्डर को 48 ओवर में 301 रन पर ऑल-आउट कर दिया। इसी के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की इस वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करते हुए क्लीन स्वीप दर्ज किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!