Ravi Kishan on Viral Memes: एक्टर और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। उनके हालिया पॉडकास्ट के कुछ वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं और उन पर लगातार मीम्स बनाए जा रहे हैं। ‘जल्दी द लेट’ और ‘Money follows my brother’ जैसे उनके बयान इंटरनेट पर लोगों के बीच मजेदार कंटेंट बन गए हैं। हालात ऐसे हो गए कि रवि किशन जो भी कहते हैं, सोशल मीडिया यूजर्स उसमें मीम का मसाला ढूंढ लेते हैं। खुद रवि किशन ने भी इस पूरी स्थिति को काफी हल्के-फुल्के अंदाज में लिया है। हालांकि, घर में उनकी इस वायरल पॉपुलैरिटी पर पत्नी प्रीति शुक्ला (Preeti Shukla) का रिएक्शन थोड़ा अलग है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Kareena Kapoor Khan को मां नहीं बोलती हैं Sara Ali Khan
रवि किशन को मिली ये सलाह
रवि किशन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रवि किशन का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। News18 से बातचीत में रवि ने बताया कि उनके ऊपर बन रहे मीम्स देखकर उन्होंने मौन व्रत रखा। उन्होंने जेन-जेड की तारीफ भी की और कहा कि उनके कमेंट्स को मीम्स में बदलना असल में उनका अपना अपनाने का तरीका है। रवि ने कहा कि 'जब उन्हें समझ आया कि वो जो भी बोल रहे हैं लगभग सब कुछ मीम बन जा रहा है, तो उन्होंने थोड़े दिन चुप रहने का फैसला किया।' सोशल मीडिया पर अपने मीम्स को लेकर पत्नी की रिएक्शन बताते हुए उन्होंने कहा, 'हमारी पत्नी बोली कृपया आप थोड़े दिन शांत रहें वरना आपको घर ही में हम लॉक कर देंगे। पत्नी हमको बोली, ‘तुम घर से निकलते हो तो वायरल होते हो,’ तो वो बच्चों को बोल रही थी कि इनको यहीं कमरे में लॉक कर देते हैं। ना ये निकलेंगे ना ये वायरल होंगे।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: किसिंग वीडियो के वायरल होने पर Nikita Rawal ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'कुछ गलत नहीं किया...'
बयान की वजह कई बार होती है ट्रोलिंग
रवि किशन की कई बार उनके बयान के चलते सोशस मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी होती है। रवि किशन के नए इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
